फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vikramaditya singh statement over contesting elections from shimla rural

कांग्रेस हाईकमान तय करेगा, कहां से लड़ूंगा चुनाव: विक्रमादित्य

Mon, 30 Jan 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Jan 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
vikramaditya singh statement over contesting elections from shimla rural

बेटे के लिए शिमला ग्रामीण से अपनी सीट छोड़ने के सीएम के एलान के बाद सूबे में मचे सियासी घमासान के बीच अब खुद विक्रमादित्य सिंह सामने आ गए हैं। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला करने का अधिकार कांग्रेस हाईकमान को है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोगों से बातचीत करते हुए हल्के अंदाज में यह बात कही थी। रविवार को प्रेस बयान जारी कर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान जहां से भी चुनाव लड़ने का निर्देश देगा, वह वहीं से लडे़ंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर दिए गए वक्तव्य पर कुछ प्रतिक्रियाएं निराधार हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के एक निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह वह हाईकमान के फैसले का सम्मान करेंगे। वह प्रदेश युवा कांग्रेस के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित अध्यक्ष हैं और एक समर्पित एवं निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। जबसे उन्होंने प्रदेश युवा कांग्रेस की कमान संभाली है, वह पूरी निष्ठा और समर्पण से काम कर रहे हैं। हाईकमान की ओर से भविष्य में उन्हें दी जाने वाली किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए वह तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा था सीएम ने
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीते शुक्रवार को शिमला ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में अपनी सीट बेटे विक्रमादित्य सिंह के लिए छोड़ने का प्रस्ताव रखा था। सीएम ने कहा था कि उनकी इच्छा प्रदेश में ऐसे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की है, जहां आज तक कांग्रेस न जीती हो। जनता के रिस्पांस के आधार पर वह अपने लिए सीट का चयन करेंगे। सीएम के इस एलान के बाद सूबे में सियासी घमासान मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed