फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vikramaditya singh statement over anurag thakur

विक्रमादित्य बोले, बीसीसीआई से भी होगी अनुराग की छुट्टी

Fri, 16 Dec 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचरुखी (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचरुखी (कांगड़ा) Updated Fri, 16 Dec 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
vikramaditya singh statement over anurag thakur

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर झूठे आरोप लगाने वाले भाजपा के अनुराग ठाकुर की अब छुट्टी होने लगी है। कहा कि झूठ के पैर कभी नहीं होते हैं। अभी तो उनकी भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ही छुट्टी हुई है। जल्द ही उनकी बीसीसीआई से भी छुट्टी हो जाएगी। 

विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह पालमपुर के पंचरुखी में युवा कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस का अहम रोल रहा है। दावा किया कि जनता भाजपा को डिलीट कर, वीरभद्र सिंह को 7वीं बार मुख्यमंत्री बनाकर सत्ता सौंपेगी। वीरभद्र सिंह की इस आंधी को कोई रोक नहीं पाएगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने बिना किसी भेदभाव से पूरे प्रदेश का विकास करवाया है। प्रदेश की बड़ी-बड़ी योजनाएं कांग्रेस की देन हैं। उन्होंने जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा की सराहना करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में उन्होंने क्षेत्र का भरपूर विकास किया है। इस बार कांग्रेस युवा चेहरों को टिकट देगी। कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश से सौतेला व्यवहार करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक यादवेंद्र गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र 7वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इसका शंखनाद युवाओं ने पंचरुखी से कर दिया है। उन्होंने जो मुख्यमंत्री से मांगा वो मिला है। इस दौरान केसीसी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, पूर्व विधायक मिल्खीराम गोमा, आईटीआई के चेयरमैन सुरेश ठाकुर, युद्धवीर ठाकुर, जसवंत डढवाल, सिरमौर कटोच, अभिषेक सूद, चैन सिंह और आशा क्लोत्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed