फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vikramaditya Singh Statement on Anurag Thakur.

कोर्ट की चेतावनी के बाद अब यूथ कांग्रेस के निशाने पर अनुराग

Sat, 17 Dec 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 17 Dec 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
Vikramaditya Singh Statement on Anurag Thakur.

सुप्रीम कोर्ट से चेतावनी मिलने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर पर विपक्षी दलों के हमले जारी है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


पालमपुर पहुंचे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अनुराग ठाकुर के कारण प्रदेश बेइज्जत हुआ है। उन्होंने कहा कि एचपीसीए को भी धूमल परिवार हथियाना चाहता है। मगर ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। विक्रमादित्य ने पालमपुर नगर निगम का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस मामले को वे सीएम के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले शिमला में भी विक्रमादित्य ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अनुराग ठाकुर के हटाए जाने पर जमकर निशाना साधा था। उनका कहना था कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को युवा मोर्चा के पद से हटाए जाने से साफ हो गया है कि अब उनके दिन बीजेपी में लद चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि जिस तरह से अनुराग ठाकुर की मोर्चा से छुट्टी हुई है, उसी तरह बीसीसीआई से भी छुट्टी होना तय है। कहा कि अनुराग को हटाने के पीछे यूं तो और भी बहुत सारे कारण हैं, पर बीसीसीआई में हो रही उनकी किरकिरी भी एक अहम कारण है।

क्या कहा था सुप्रीम कोर्ट ने

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और लोढ़ा समिति के बीच चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर को चेताया था। कोर्ट ने कहा ‌था कि यदि अनुराग ठाकुर पर झूठे साक्ष्य पेश करने के आरोप साबित हो जाते हैं, तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है।


कोर्ट ने पहली दृष्टि में ठाकुर को इसका दोषी पाया। कोर्ट ने ठाकुर को बचाव से जुड़े दस्तावेज पेश करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है, जिसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed