Shimla News: विक्रमादित्य सिंह बोले- 15 सितंबर तक बहाल होंगी सभी सड़कें
सोमवार को सचिवालय में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह दावा किया। उन्होंने बताया काम में कोताही न हो इसलिए हर हफ्ते मंडल और जोन स्तर पर काम की समीक्षा की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राकृतिक आपदा से बंद हुई सभी सड़कें 15 सितंबर तक बहाल कर दी जाएंगी। मौसम खुलते ही सड़कें खोलने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू हो गया है। अभी करीब 140 सड़कें बंद हैं, जिन्हें तुरंत बहाल करना है। सोमवार को सचिवालय में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह दावा किया। उन्होंने बताया काम में कोताही न हो इसलिए हर हफ्ते मंडल और जोन स्तर पर काम की समीक्षा की जाएगी। इस काम में पैसे की किल्लत पेश न आए इसके लिए मुख्यमंत्री ने मंडल स्तर पर बजट उपलब्ध करवाने के निर्देश दे दिए हैं। सड़कें बहाल करने के काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। सड़कें बहाल होने के बाद विभाग भवन निर्माण के काम रफ्तार पकड़ेंगे, सड़कों की मैटलिंग टारिंग शुरू होगी। 2600 करोड़ से बनने वाली 1400 पीएमजीएसवाई सड़कों के लिए अगले हफ्ते से टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। एक से डेढ़ साल में काम पूरा रखने का लक्ष्य रखा गया है।
जयराम से बोले विक्रमादित्य, बात निकलेगी तो दूर तक जाएगी
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जयराम ठाकुर से पूछा कि धूमल सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहते आपने कितना काम किया। बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी जयराम जी। यह समय राजनीति करने का नहीं सहयोग करने का है। बतौर नेता प्रतिपक्ष अपने पद के अनुरूप गरिमा में रहकर बयानबाजी करनी चाहिए। आपदा में राहत के नाम पर केंद्र से हिमाचल को मदद के ना पर सवाल किया कि सालाना निर्धारित फंड के अतिरिक्त केंद्र ने आपदा से राहत के लिए कितना पैसा प्रदेश को दिया इसे लेकर जयराम ठाकुर श्वेत पत्र लोगों के समक्ष रखें। चुनौती देते हुए कहा कि जयराम जी अगर मुख्यमंत्री के साथ मिलकर प्रदेश को हुए नुकसान का 10 फीसदी 1000 करोड़ का पैकेज भी लाएं तो उनको बधाई देंगे। विक्रमादित्य ने कहा कि वह हर अच्छी बात की प्रशंसा करेंगे और बुरी बात पर आपत्ति जताएंगे। बोले मैं अंधभक्त नहीं हूं कि हर बात पर तालियां बजाऊं और डमरू की तरह नाचूं।