फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vikramaditya Singh addressing an election public meeting organized in Baldwara Sarkaghat

Vikramaditya Singh: विक्रमादित्य बोले- कंगना मुंबई जाकर अपना काम संभाले, यहां की जिम्मेदारियां मैं संभालूंगा

Sun, 26 May 2024 02:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 26 May 2024 02:03 PM IST
सार

सरकाघाट के बल्द्वाड़ा में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना मुंबई जाकर अपना काम संभाले, यहां की जिम्मेदारियां वे खुद संभाल लेंगे। 

विज्ञापन
Vikramaditya Singh addressing an election public meeting organized in Baldwara Sarkaghat
मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि कंगना मुंबई जाकर अपना काम संभाले, यहां की जिम्मेदारियां वे खुद संभाल लेंगे। यह बात उन्होंने आज कंगना के गृहक्षेत्र सरकाघाट के बल्द्वाड़ा में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना खुद इस बात को कह रही हैं कि वे फिल्में अधूरी छोड़कर आई हैं। ऐसे में यह मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने तय करना है कि उन्हें कैसा सांसद चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्मी दुनिया में उनका कोई काम नहीं लेकिन अगर वे फिल्मी दुनिया में जाते तो एक-दो फिल्में कर ही लेते क्योंकि यह कोई बड़ा काम नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन


'हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रवाद की राजनीति'
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रवाद की राजनीति की जा रही है। कंगना को मंडी की बेटी बताकर भाजपा के लोग वोट हथियाने के लिए क्षेत्रवाद का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्रवाद की राजनीति में विश्वास नहीं रखते और खुद को किसी क्षेत्र विशेष का बेटा न मानते हुए पूरे प्रदेश का बेटा मानते हैं। स्व. वीरभद्र सिंह ने 22 वर्ष मुख्यमंत्री रहते कभी भी प्रदेश को क्षेत्रवाद के नाम नहीं बांटा और पूरे प्रदेश का एक समान दृष्टि से विकास करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अग्निवीर योजना को किया जाएगा बंद'
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन ने निर्णय लिया है कि केंद्र में उनकी सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। यह युवाओं के साथ सरासर धोखे वाली योजना है। एक जवान को सरहदों की रक्षा करता है उसके साथ इस प्रकार की भद्दा मजाक नहीं किया जा सकता। जिन्होंने अग्निवीर योजना के लिए आवेदन कर रखे हैं उन्हें दोबारा से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें सेना में पक्की नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed