फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vigilance Action: MLA Sudhir's close associate Nek Ram arrested in connection with the purchase and sale of la

विजिलेंस की कार्रवाई: विधायक सुधीर के करीबी नेक राम को 13 करोड़ की जमीन की खरीद-फरोख्त में किया गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 11:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 11:47 PM IST
सार

 विजिलेंस धर्मशाला की टीम को कार्रवाई के दौरान रक्कड़ निवासी आरोपी नेक राम के अलावा उसकी पत्नी और माता के नाम धर्मशाला व पालमपुर में संपत्तियां मिली हैं।

विज्ञापन
Vigilance Action: MLA Sudhir's close associate Nek Ram arrested in connection with the purchase and sale of la
गिरफ्तार(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने 13 करोड़ रुपये की जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के करीबी नेक राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। विजिलेंस धर्मशाला की टीम को कार्रवाई के दौरान रक्कड़ निवासी आरोपी नेक राम के अलावा उसकी पत्नी और माता के नाम धर्मशाला व पालमपुर में संपत्तियां मिली हैं।

विज्ञापन


विजिलेंस आरोपी के धन के स्रोत और वास्तविक लाभार्थियों की पड़ताल कर रही है। इसमें राजस्व अधिकारियों से गठजोड़ की भी जांच की जा रही है। आरोप है कि नेक राम ने जाली दस्तावेजों, हस्ताक्षर और मुख्तारनामा के जरिये सरकारी/वन भूमि का हस्तांतरण करवाया है। इसका मूल राजस्व रिकाॅर्ड भी गायब पाया गया। आने वाले दिनों में जमीन के सौदों, वित्तीय लेन-देन, राजस्व रिकॉर्ड व संभावित अन्य आरोपियों से जुड़े तथ्य सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन


जांच में जमीन से जुड़े बड़े लेन-देन और संभावित प्रभावशाली गठजोड़ की परतें खुल रही हैं। नेक राम से अब तक जुटाए गए दस्तावेजों के आधार पर धर्मशाला और पालमपुर क्षेत्र में संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में इस्तेमाल धन के वास्तविक स्रोत, वित्तीय लेन-देन और वास्तविक लाभार्थियों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि राजस्व रिकॉर्ड में कथित तौर पर किस स्तर पर बदलाव किए गए और इन बदलावों के पीछे और काैन लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेक राम के नाम दर्ज जमीन की 300 रजिस्ट्रियां ली कब्जे में
विजिलेंस यह भी पता लगा रहा है कि कथित भूमि सौदों से वास्तविक लाभ किसे मिला। संबंधित व्यक्तियों की भूमिका और वास्तविक लाभार्थियों की पहचान अभी जांच के दायरे में है। विजिलेंस धर्मशाला, पालमपुर और आसपास के क्षेत्रों में वर्ष 2007 से अब तक जमीनों के संदिग्ध लेन-देन की जांच कर रहा है। नेक राम के नाम दर्ज करीब जमीन की खरीद-फरोख्त की 300 रजिस्ट्रियों की प्रमाणित प्रतियां कब्जे में ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed