फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vidushi sharma science model chulha admired by science minister Dr. Harsh Vardhan in India International Science Festival

किसान की बेटी का चूल्हा देख केंद्रीय मंत्री हुए मुरीद, कराएंगे पेटेंट

Fri, 11 Dec 2015 08:51 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
vidushi sharma science model chulha admired by science minister Dr. Harsh Vardhan in India International Science Festival

हिमाचल की बेटी का तैयार चूल्हा अब बाजार में उतरेगा। चूल्हे का बाकायदा पेटेंट होगा। देश की एक बड़ी कंपनी ने इस चूल्हे को बाजार में लांच करने की इच्छा भी जता दी है। देश की राजधानी दिल्ली में 4 से 8 दिसंबर तक पहला इंडियन इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल हुआ। इसमें काइस स्कूल की दो छात्राओं लीना और विदुषी ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन


इस साइंस फेस्टिवल में देश और विदेश से लगभग 4000 मॉडल प्रदर्शित किए गए। केंद्रीय विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन विदुषी के मॉडल से प्रभावित हुए। विदुषी ने ग्रामीण लोगों के लिए ऐसे चूल्हे का निर्माण किया है। जो ईंधन की कम खपत करता है। इसमें खाना भी जल्दी पकता है। इसके साथ ही यह चूल्हा धुएं में से हानिकारक गैसों को कम करने में सहायता करता है।
विज्ञापन

हर्षवर्धन बोले, चूल्हा ग्रामीण भारत के लिए वरदान

vidushi sharma science model chulha admired by science minister Dr. Harsh Vardhan in India International Science Festival

हर्षवर्धन ने कहा कि यह चूल्हा ग्रामीण भारत के लिए वरदान हो सकता है। उन्होंने गाइड अध्यापक पंकज वर्मा को दिल्ली में कार्यरत डॉ विरेंद्र कुमार विजय जो सेंटर फॉर रूरल डेवलपमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर और हेड के साथ इस मॉडल पर कार्य करने की सलाह दी ताकि इसे पेटेंट करवा कर बाजार में लोगों के लिए उपलब्ध करवाया जा सके।

इसके अलावा इसी क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनी ने इस चूल्हे को बाजार में लांच करने की इच्छा जाहिर की है। काईस स्कूल की प्रधानाचार्य कमला ने कहा कि यह विद्यालय के लिए अभूतपूर्व सफलता है। छात्राओं का स्कूल में जोरदार स्वागत किया जाएगा।

ये हैं इस चूल्हे की खासियत

vidushi sharma science model chulha admired by science minister Dr. Harsh Vardhan in India International Science Festival

काईस स्कूल की छात्रा द्वारा बनाया गया यह उन्नत बहुउदे्शीय चूल्हा है। यह चूल्हा तंदूर के आकार का है। चूल्हा तीन भागों में बांटा गया है। यह दूसरे चूल्हों के मुकाबले 30 फीसदी कम इंधन खर्च करता है। इसके अलावा इसमें दूसरी कई खूबियां भी है। इसकी लागत करीब 1800 से 2000 रुपये तक है।

बिदुषी ने बताया कि उसे साइंस टीचर पंकज से इस मॉडल को तैयार करने की प्रेरणा मिली। बिदुषी ने गांव-गांव में जाकर सर्वेक्षण किया। बिदुषी ने इस चूल्हे में जाली, चूना और फिल्टर लगाया है। बिदुषी नौवीं कक्षा की छात्रा है। विदुषी के पिता कन्हैया लाल सेऊबाग किसान हैं। विदुषी ने कहा कि उसे अपनी चारों बहनों रीता, निशा शिवानी प्रियापाल भव्या से भी काफी सहयोग मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed