{"_id":"cd41db60cc13fecf91c9649891a02a14","slug":"video-conferencing-of-prisoners-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट नहीं लाए जाएंगे कैदी, जेल से होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट नहीं लाए जाएंगे कैदी, जेल से होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 08 Jun 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैदियों के फरार होने की घटनाओं को रोकने तथा बंदियों को पेशी पर लाने और ले जाने के खर्च पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने योजना तैयार की है।
विज्ञापन
इसके तहत सब जेल कैथू में रखे गए आरोपियों को पेशी के लिए जिला कचहरी चक्कर में नहीं ले जाया जाएगा। आरोपियों को सब जेल से ही कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान में एक आरोपी को कोर्ट तक पेशी में ले जाने के लिए छह पुलिस कर्मी तैनात किए जाते हैं। स्टाफ की कमी के चलते रोजाना कई पुलिस कर्मियों को इसी काम के लिए तैनात किया जाता है।
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा शुरू होने से छह पुलिस कर्मियों को कोर्ट भेजने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने बताया है कि जल्द ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आरोपियों को कैथू जेल से कोर्ट में पेश किया जाना शुरू किया जाएगा।
सरकार का प्रयास है कि जेलों में बंद कैदियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हो। इससे पेशी पर जाने वाले कैदियों के साथ जाने वाले भारी पुलिस बल से राहत मिलेगी। साथ ही सरकारी धन भी कम खर्च होगा।