फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vhp released name of theLove Jihadname of the victim in himachal.

पाकिस्तानी युवक ने हिंदू लड़की को कोठे पर बेचा

Sat, 24 Jan 2015 08:30 PM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
vhp released name of theLove Jihadname of the victim in himachal.

हिमाचल में लव जिहाद मुद्दे पर राज्य सरकार और विश्व हिंदू परिषद के बीच छिडे़ घमासान ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया।

विज्ञापन


विहिप पदाधिकारियों ने राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को लव जिहाद की कथित शिकार लड़कियों की एक लिस्ट शुक्रवार को सौंपी। विहिप ने तीन लड़कियों के नाम बताए (जिन्हें हम सार्वजनिक नहीं कर रहे)।

सूची में कुल 26 लड़कियों के अते-पते बताए हैं। एक अन्य सूची उन लोगों और एनजीओ की भी सौंपी गई, जो विहिप मुताबिक के हिमाचल में धर्मांतरण कार्यों में जुटे हुए हैं। विहिप ने ऐसे 24 लोगों और छह एनजीओ के भी नाम सीएम को सूची के जरिये बताए।
विज्ञापन

हिंदू लड़की को कोठे में बेचा

vhp released name of theLove Jihadname of the victim in himachal.

विहिप ने मुख्यमंत्री को कहा कि वे कुछ लड़कियों के नाम और स्थान सार्वजनिक कर रहे हैं। सभी के नाम लोकलाज के कारण सार्वजनिक नहीं कर पाएंगे। मंडी से 12 साल पहले पाकिस्तान का लड़का हिंदू लड़की को भगा कर ले गया और उसे कोठे पर बेच दिया। आजकल वह लड़की मेरठ में है।

मैन बाजार बैजनाथ, शंभूवाला और जोगिंद्रनगर की तीन लड़कियों के नाम भी विहिप ने मुख्यमंत्री को बताए। इस मौके पर विहिप ने खुलासा किया कि किस तरह से इनमें से एक लड़की ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।

सैंकड़ों लड़कियां ‌हुई लव जिहाद का शिकार

vhp released name of theLove Jihadname of the victim in himachal.

उन्होंने बताया कि हिमाचल के स्वारघाट, बिलासपुर, सरकारघाट, नाहन बाजार, कोटखाई, सोलन, नेरवा, नालागढ़, रामशहर, माजरा, शिमला और चंबा के तीसा आदि में लड़कियां लव जिहाद की शिकार हुई हैं। किस क्षेत्र से कितनी लड़कियां लव जिहाद की शिकार हुई।

विहिप ने इसका संक्षिप्त ब्योरा भी दिया। विहिप ने कहा कि ऐसी सैकड़ों लड़कियां हिमाचल से लापता हैं। हिंदू संस्कृति में अगर लड़की घर से भाग गई तो घर वाले इस विषय पर शर्मिंदगी महसूस करते हैं और रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाते।

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अमन पुरी, क्षेत्र संयोजिका रजनी ठुकराल, महानगर उपाध्यक्ष मीनाक्षी महासे, प्रदेश कार्यालय प्रमुख विनोद नेतल, प्रदेश हिंदू हेल्प लाइन संयोजक नीरज शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को यह सूची सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed