{"_id":"62c54c3816931fa80992dbe2a6f1070e","slug":"vhp-leaders-meeting-with-cm-virbhadra-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्करी केस: सीएम से मिली विहिप, रखी ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो तस्करी केस: सीएम से मिली विहिप, रखी ये मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सिरमौर के सराहां के गो तस्करी मामले को लेकर गो रक्षकों के परिवार वालों तथा सराहां के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। विहिप के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री को सारी घटना से अवगत करवाया।
विज्ञापन
कहा कि गो रक्षकों को जबरदस्ती हिरासत में लेने की योजना पुलिस ने पूर्व में ही बना ली थी। गो रक्षकों के अभिभावक तथा सराहां के स्थानीय लोगों ने कहा कि हमारे बच्चों ने गो रक्षा की है, किसी की हत्या नहीं की। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिरमौर उत्तर रेंज के डीआईजी को इस केस से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
कहा कि मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष न्यायिक जांच करवाई जाए। गो हत्या कानून को सख्ती से लागू करवाया जाए। विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री मनोज कुमार ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की मांगों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना। मामले की निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन