फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vhp leader praveen togadia in Kangra

हेल्पलाइन से जोड़ा जाएगा हर हिंदू : तोगड़िया

Mon, 23 Jun 2014 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Updated Mon, 23 Jun 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
vhp leader praveen togadia in Kangra

विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंधन समिति के दूसरे दिन के कार्यक्रम में ज्वालामुखी की अग्रवाल सराय में चल रही बैठक में कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पूरे देश के हिंदुओं को एक सूत्र में पिरोने कर प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद की ओर से हिंदू हेल्पलाइन शुरू की गई है। इसमें हिंदुओं को जोड़ने के लिए तीर्थ, पर्यटन, स्वास्थ्य, कानून, शिक्षा ऐसी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि देश का हर हिंदू एकजुट होकर कदम से कदम मिलाकर चल सके। प्रथम चरण में विश्व हिंदू परिषद ने गरीबों के लिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे में स्वास्थ्य सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन


इसके अलावा दो माह में पूरे देश के प्रमुख शहराें में इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। पूरे देश में एक लाख ग्राम शिक्षा मंदिर, 600 गौशालाएं, 275 बहु विज्ञान केंद्र, 48 अनाथालय, 1000 एंबुलेंस, छात्रावास, सिलाई सेंटर, कंप्यूटर सेंटरों के माध्यम से देश के हर गरीब की सहायता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के सभी केंद्रीय अधिकारी, विदेशों से विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधि, भारत के सभी प्रांतों के प्रमुख प्रतिनिधि इस बैठक में उपस्थित रहेे। अशोक राव चौगुले (अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विदेश विभाग), चंपत राय (अंतरराष्ट्रीय महामंत्री विहिप), दिनेश चंद्र (अंतरराष्ट्रीय  संगठन महामंत्री), स्वामी विज्ञानानंद (संयुक्त महामंत्री), वाई राघवल्लू (संयुक्त महामंत्री) आदि सभी केंद्रीय मंत्री और सह मंत्री उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed