फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   veterinary doctor imposed serious charges on many officials including director, case filed

पशु चिकित्सक ने निदेशक समेत कई अफसरों पर लगाए संगीन आरोप, मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Jun 2020 10:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
veterinary doctor imposed serious charges on many officials including director, case filed
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के मंडी जिले के संधोल में तैनात एक पशु चिकित्सक ने पशुपालन विभाग के निदेशक, पूर्व निदेशक और उपनिदेशक मंडी समेत करीब 14 अफसरों पर धोखाधड़ी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत  पर धारा 419,420 और 3(एस)(आर) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को सौंपी शिकायत में पशु चिकित्सक विनोद कुमार ने सरकारी कर्मचारी को धमकाने, अनुसूचित जनजातीय शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित करने, झूठे मामलों में फंसाने, सरकार के उच्च अधिकारियों और हाईकोर्ट को जाली दस्तावेजों, झूठे बयानों, जाली साक्ष्यों और गलत सूचना देकर उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाने, गलत तथ्यों एवं गलत सूचना के आधार पर सार्वजनिक तौर पर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मूल रूप से तंदुप जिला किन्नौर का रहने वाला है। पुलिस को सौंपी शिकायत में उसने दावा किया है कि वह अनुसूचित जनजाति वर्ग का मंडी जिले में अपने विभाग में अकेला अधिकारी है। उसे अधिकारियों की ओर से पिछले चार साल से कई तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि तीन घोटालों के गलत दस्तावेज बनाने का आदेश देते हुए उच्चाधिकारियों ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में इन अधिकारियों को किया नामजद
शिकायतकर्ता ने वर्तमान निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. अजमेर सिंह डोगरा, तत्कालीन पशुपालन निदेशक डॉ. स्वधेश कुमार चौधरी, वर्तमान उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन मंडी डॉ. विशाल शर्मा, सहायक निदेशक रोग अन्वेषण प्रयोगशाला खलियार डॉ. शिव कुमार शर्मा समेत 14 अधिकारियों और अन्य पर आपराधिक मामले दर्ज करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed