फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   veteran actress sridevi want to spend holidays in manali

अधूरी रह गई श्रीदेवी की ख्वाहिश, मनाली के लिए बनाया था ये प्लान

Sun, 25 Feb 2018 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली/पतलीकूहल
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली/पतलीकूहल Updated Sun, 25 Feb 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
veteran actress sridevi want to spend holidays in manali

वो लम्हे, वो चांदनी और अब ये जुदाई का सदमा देने वाली सुपर स्टार अभिनेत्री श्रीदेवी के कार्डियक अरेस्ट से दुबई में अचानक हुए निधन से विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली भी सदमे में है। रूप की रानी श्रीदेवी का मनाली से बेहद करीबी रिश्ता रहा है। बेटी की डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग के बाद उनका मनाली में छुट्टियां मनाने का प्लान था।

विज्ञापन

veteran actress sridevi want to spend holidays in manali

सबसे पहले वह 1983 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता जितेंद्र के साथ हिम्मतवाला फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली आई थीं। इसके बाद 1992-93 में सुपर स्टार सलमान खान के साथ चांद का टुकड़ा फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पर्यटन नगरी आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

veteran actress sridevi want to spend holidays in manali

बागवानी क्षेत्र में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंसी से नवाजे गए नकुल खुल्लर का कहना है कि उनके पिता अनिल खुल्लर की फिल्म निर्माता सावन कुमार टॉक से घनिष्ठता के चलते उनके बुलावे पर सेट पर श्रीदेवी से भी मिलने का उन्हें मौका मिला। वह बेहद मिलनसार मिजाज तथा मनाली के नैसर्गिक सौंदर्य पर मोहित थीं।

विज्ञापन

veteran actress sridevi want to spend holidays in manali

पंद्रह दिन तक फिल्म की शूटिंग के बाद जब सारी यूनिट मुंबई लौट गई, उसके बाद भी श्रीदेवी मनाली की खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए करीब एक सप्ताह तक यहीं रहीं। इस दौरान वह सोलंगनाला, नग्गर और ढुंगरी समेत कई स्थानों पर गईं।

veteran actress sridevi want to spend holidays in manali

नकुल खुल्लर का कहना है कि बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म धड़क की शूटिंग पूरी होने के बाद वह मनाली में छुट्टियां मनाने का प्लान कर चुकी थीं, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। स्थानीय कोआर्डिनेटर अनल कायस्था का कहना है कि श्रीदेवी के मनाली से लगाव के चलते मनालीवासी भी उनके निधन से सदमे में हैं।

veteran actress sridevi want to spend holidays in manali

हिमाचल में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के नाम से एक गाना मेरी ‘श्रीदेवी कौखे चली तू’ गाना भी गाया गया है। इस गाने को लोक गायक ठाकुर दास राठी ने लिखा और गाया है। इसी गाने के बाद ठाकुर दास राठी को हिमाचल में पहचान मिली। अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से लोक गायक ठाकुर दास राठी भी बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि श्रीदेवी के नाम वाले गाने से ही उन्हें फैंस का प्यार मिला है, लेकिन आज सुबह उनके निधन की खबर से वह स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed