फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Verification of 700 DMC of Manav Bharti University started in fake degree case

Fake Degree Case: फर्जी डिग्री मामले में मानव भारती विवि के 700 विद्यार्थियों की मार्क्सशीट का सत्यापन शुरू

Sat, 27 Aug 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Aug 2022 05:00 AM IST
सार

राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। डिटेल मार्क्स सर्टिफिकेट का सत्यापन न होने से कई विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। 

विज्ञापन
Verification of 700 DMC of Manav Bharti University started in fake degree case
फर्जी डिग्री मामला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी डिग्री मामले में फंसे हिमाचल प्रदेश के मानव भारती विश्वविद्यालय के 700 डिटेल मार्क्स सर्टिफिकेट (डीएमसी) का सत्यापन शुरू हो गया है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। डिटेल मार्क्स सर्टिफिकेट का सत्यापन न होने से कई विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।  हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने जांच कमेटी गठित कर दस्तावेजों का सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। मानव भारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की मुश्किलों को देखते हुए अदालत ने यह आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय पर फर्जी डिग्रियां बांटने का आरोप है। पुलिस की विशेष जांच टीम मामले की पड़ताल कर रही है। ऐसे में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। जांच कमेटी गठित होने के बाद से 700 विद्यार्थियों ने अपने डीएमसी को जांचने के लिए आवेदन किए हैं। विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि डीएमसी जांचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जांच के आधार पर डीएमसी को सही या गलत ठहराया जाएगा। सही मामले में विद्यार्थियों को डीएमसी जारी कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जो भी विद्यार्थी डीएमसी की जांच करवाना चाहता है वह आयोग से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


43,000 डिग्रियां मिली हैं फर्जी
मानव भारती विश्वविद्यालय की 43,000 डिग्रियां पुलिस जांच में फर्जी पाई गई हैं। पुलिस एसआईटी के अनुसार मानव भारती विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को दर्जनों ऐसे कोर्स भी करवा दिए हैं, जिनकी विश्वविद्यालय के पास मान्यता ही नहीं थी। फर्जी तरीके से करवाए गए इन कोर्सों की हजारों फर्जी डिग्रियां देश भर में बेचकर करोड़ों रुपये कमाए गए। मानव भारती विश्वविद्यालय की 4,600 डीएमसी का सत्यापन किया जाना है। अभी तक 700 के आवेदन कमेटी के पास आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed