{"_id":"73377e840fa2b7fe907350ebbc63e7fa","slug":"velerina-gaiety-theatre-musical-play-cleansing-of-the-soul-staged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेरिना ‘क्लींजिंग ऑफ द सोल’ का मंचन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेरिना ‘क्लींजिंग ऑफ द सोल’ का मंचन
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
वाईडब्ल्यूसीए की ओर से बुधवार को गेयटी थियेटर में म्यूजिकल प्ले वेलेरिना ‘क्लींजिंग ऑफ द सोल’ का मंचन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह उपस्थित हुईं। कार्यक्रम का निर्देशन पूनम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
प्रस्तुति में रूपाली, आयूषी, मानवी, प्रकृति, अलीशा और मानिका सहित अन्य कलाकारों ने भाग लिया। नृत्य नाटिका और अन्य कार्यक्रम को देखने के लिए गेयटी थियेटर में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी थी।
विज्ञापन
कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी। विभिन्न मुद्राओं के जरिये कलाकारों ने दर्शकों को बांधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सांसद प्रतिभा सिंह ने भी कलाकारों की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन