Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vehicles panted on the way while taking them to the Secretariat, had to push

Shimla News: सचिवालय ले जाते समय रास्ते में हांफी गाड़ियां, लगाने पड़े धक्के

Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vehicles panted on the way while taking them to the Secretariat, had to push
फोटो सहित
विज्ञापन

शुभारंभ के लिए सचिवालय ले जाते समय सर्कुलर रोड पर लिफ्ट और हाईकोर्ट के पास बंद हो गईं गाड़ियां
दावा, शुभारंभ से पहले किया गया है गाड़ियों का ट्रायल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कचरा उठाने के लिए खरीदी गई नगर निगम की कुछ इलेक्टि्रक गाड़ियां सोमवार को शुभारंभ से पहले ही रास्ते में हांफ गईं। सर्कुलर रोड पर इन्हें धक्के तक लगाने पड़े।
प्रदेश सचिवालय में इन्हें हरी झंडी दिखाई जानी थी। इसके लिए निगम ने सभी वाहनों को सुबह ही सचिवालय रवाना कर दिया। यह गाड़ियां जैसे ही सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास पहुंचीं कि एक गाड़ी अचानक बंद हो गई। इस दौरान यहां जाम की स्थिति भी बन गई। यातायात बाधित न हो, इसके लिए इसे धक्के मारकर सड़क किनारे किया गया। हालांकि इसके बाद यह स्टार्ट हो गई। हाईकोर्ट के पास भी एक गाड़ी चढ़ाई में हांफ गई। सचिवालय परिसर में भी कुछ गाड़ियों में यही दिक्कत देखी गई। चालकों ने भी माना कि गियर डालते वक्त गाड़ी आगे जाने की बजाय पीछे को खिसक रही है। कुछ ने इसे तकनीकी खराबी बताया तो कुछेक चालकों ने कहा कि उन्हें अभी इलेक्टि्रक वाहन चलाने का ज्यादा अनुभव नहीं है। कई चालक पहली बार इलेक्टि्रक वाहन चला रहे हैं। इसलिए शुरुआत में दिक्कत आ रही है। शहर के तीखे ढलानदार सड़कों पर यह गाड़ियां कितनी कारगर होती हैं, इसका पता आने वाले दिनों में चलेगा।
विज्ञापन




चालकों को इन वाहनों को चलाने का अनुभव नहीं
नगर निगम का दावा है कि यह वाहन शिमला शहर में कचरा उठाने के लिए कारगर होंगे। नगर निगम ने 10 से 14 नवंबर 2025 तक इनके ट्रायल किए हैं। यह ट्रायल शिमला शहर के भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों में सफल रहे हैं। इसके बाद ही इन्हें खरीदने का फैसला लिया है। शुरुआत में चालकों को इन्हें चलाने में दिक्कत हो सकती है लेकिन गाड़ियों में कोई खामियां नहीं हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इन वाहनों से डीजल पर खर्च होने वाला लाखों रुपया बच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article