{"_id":"6186c2ae582ff56cbe460904","slug":"vegtabe-rate-increase-in-shimla-shimla-news-sml389438160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के दाम घटने का सब्जियों पर असर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के दाम घटने का सब्जियों पर असर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 फीसदी तक बढ़े सब्जियों के दाम, शिमला में टमाटर 80 रुपये प्रतिकिलो
हरा मटर 160 और फूलगोभी के 70 के पार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पेट्रोल और डीजल के 12 से 17 रुपये तक दाम घटने के बावजूद राजधानी शिमला में सब्जियों के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे। आम आदमी की पहुंच से सब्जियां दूर होती जा रही हैं। बीते सप्ताह के मुकाबले सब्जियों के दामों में 40 फीसदी तक का उछाल आया है।
तेल के दाम घटने के बावजूद आम लोगों को सब्जियों में कोई राहत नहीं मिली है। टमाटर लाल होकर 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। हरा मटर कम मात्रा में मिल रहा है। शनिवार को हरा मटरा 160 रुपये प्रति किलो तक बिका। फूलगोभी 70 रुपये तो प्याज 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। एक नवंबर को टमाटर के दाम 60 प्रति किलो थे। फ्रांसबीन के दाम एक सप्ताह में ही 25 से बढ़कर 50 रुपये किलो हो गए हैं।
पालक की एक गुच्छी 30 रुपये, सोया मैथी 120 रुपये, साग सरसों 40 रुपये प्रति गुच्छी और बैंगन 40 रुपये किलो बिक रहे हैं। महाराष्ट्र से प्याज की नई फसल नवंबर में बाजार में आएगी। इसके बाद ही दामों में कमी आने की संभावना है। सब्जियों के बढ़े दाम के कारण हर घर का बजट गड़बड़ाया है। इससे आम परिवारों को महंगे दामों पर सब्जियां खरीदना मुश्लि हो गया है।
विज्ञापन
सब्जियों के दाम एक नवंबर छह नवंबर
टमाटर 60 80
फूलगोभी 60 60
प्याज 40 40
आलू 25 25
भिंडी 40 50
बंद गोभी 20 30
फ्रांबीन 25 50
करेला 40 60
बैंगन 30 40