फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vegatble mandi road closed

कारोबारियों की बढ़ी परेशानी, कार्टरोड से ढो रहे सब्जियां

Wed, 09 Feb 2022 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Vegatble mandi road closed
शहर की सब्जी मंडी सड़क बंद होने से लोअर बाजार के कारोबारी भी परेशान
विज्ञापन

सामान ढोने के लिए नहीं मिल रही है मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में कार्टरोड-सब्जी मंडी सड़क बंद होने से कारोबारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। निचली तरफ खुदाई होने से सड़क का एक हिस्सा धंसा गया है। इस कारण वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क को बंद कर दिया है। ऐसे में अब सब्जी मंडी के कारोबारियों को अपने फल और सब्जियां कार्टरोड से मजदूरों के जरिये मंडी तक पहुंचाने पड़ रहे हैं।
बुधवार सुबह भी फल और सब्जियों की गाड़ियां कार्टरोड पर खड़ी करने के बाद मजदूरों से सामान सब्जी मंडी तक पहुंचाना पड़ा। मजदूरों की कमी होने से कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। इससे ढुलाई की लागत भी बढ़ी है। कारोबारियों के अनुसार पहले कार्टरोड पर बड़ी गाड़ी पार्क होती थी। इसके बाद पिकअप गाड़ी में यहां से सब्जियां सब्जी मंडी तक पहुंचती थी। लेकिन अब आवाजाही बंद होने से इन बड़ी गाड़ियों में लदा सामान मजदूर पीठ पर उठाकर सब्जी मंडी पहुंचा रहे हैं। इससे सुबह मंडी में सब्जियां भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के कारोबारी रमेश ने बताया कि सुबह सामान ढोने के लिए मजदूर इकट्ठे करने पड़ रहे हैं। इसमें खर्चा भी काफी आ रहा है। लोअर बाजार के कारोबारियों को भी इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार को दिन के समय भी कार्टरोड पर गाड़ियों से सामान लोड और अनलोड होता रहा। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि सड़क बंद होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रशासन जल्द इसका समाधान निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंगा लगाने से मिलेगी राहत, ठेकेदार हड़ताल पर
सब्जी मंडी सड़क को बहाल करने के लिए इसके नीचे डंगा लगाने की जरूरत है। लोनिवि ने काफी डंगा लगा दिया है, लेकिन ठेकेदारों की हड़ताल के चलते कुछ दिन से काम पूरी तरह से बंद पड़ा है। ऐसे में कारोबारियों को अगले कुछ दिन में भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही। उम्मीद है कि ठेकेदारों की हड़ताल खत्म होते ही एक हफ्ते के भीतर यह सड़क बहाल हो जाएगी।

मजदूरों से उठवा रहे सब्जियां : अध्यक्ष
सब्जी मंडी कारोबारी एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा कि सड़क बंद होने से अब कार्टरोड से सब्जियां ढोनी पड़ रही हैं। इससे सुबह मंडी में सब्जियां देरी से आ रही हैं। दूसरा ढुलाई का खर्चा भी बढ़ गया है। सड़क बंद होने से कारोबारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed