{"_id":"574c7ab54f1c1b6229109881","slug":"vc-farka-may-be-new-cheif-secretery-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":" फारका का सीएस बनना तय, जल्द हो सकता है ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारका का सीएस बनना तय, जल्द हो सकता है ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 31 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
हाल ही में हुई कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका के नाम पर सहमति बन चुकी है।
हिमाचल के सबसे बड़े प्रशासनिक पद पर कौन बैठेगा, इसका फैसला मंगलवार को हो सकता है। हाल ही में हुई कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका के नाम पर सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन
इसकी आधिकारिक घोषणा मंगलवार को हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि फारका मुख्य सचिव बने तो कई अधिकारियों की प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भी फेरबदल होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर को सीएम ऑफिस की जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन
वरिष्ठ आईएएस विनीत चौधरी, उपमा चौधरी और पीसी धीमान को भी नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। फिलहाल मुख्य सचिव की दौड़ में मुख्यमंत्री के सबसे नजदीकी व अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका का नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
इसके अलावा वरिष्ठता के आधार पर विनीत चौधरी के नाम की भी चर्चा है। फारका मुख्यमंत्री के पसंदीदा अफसरों में माने जाते हैं। वर्तमान में वे सीएम ऑफिस के सबसे ताकतवर अधिकारी हैं। सरकार भी फारका को नया सीएस बनाने की दिशा में कदम बढ़ाती दिख रही है।
अधिकारियों का एक बड़ा वर्ग भी फारका के समर्थन में है। लिहाजा, फारका का मुख्य सचिव बनना तय माना जा रहा है। हालांकि, वरिष्ठता में अजय मित्तल, ए. सिहाग, दीपक सानन, विनीत चौधरी, उपमा चौधरी फारका से आगे हैं। अजय मित्तल और ए. सिहाग केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। एचपीसीए केस में आरोपों को झेल रहे दीपक सानन छुट्टी पर चल रहे हैं।