फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vaticinate on pm modi.

मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जारी रहेगी लहर

Sun, 19 Jul 2015 08:36 AM IST
Updated Sun, 19 Jul 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
vaticinate on pm modi.

पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अहमदाबाद के ज्योतिष आचार्य मोहन भाई पटेल ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार विरोधी मोदी का असर खत्म नहीं कर पाएंगे। ज्योतिष आचार्य मोहन भाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक विरोधी अपनी रणनीति से मुश्किलें पैदा कर सकते हैं, लेकिन मोदी का सत्ता पर प्रभाव दूर नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


हिमाचल के धर्मशाला में अखिल भारतीय सरस्वती ज्योतिष मंच के 55वें ज्योतिष सम्मेलन में देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और विरोधी दलों की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करते हुए मोहन भाई पटेल ने कहा कि मोदी के कुछ साथियों के कारण आ रही मुश्किलों पर चुप्पी का लाभ भी उन्हें मिलेगा। अंक विशेषज्ञ कुमार गणेश ने बिहार, पंजाब और हिमाचल की राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सही गणना से पता लग सकता है भविष्य

vaticinate on pm modi.

इस दौरान पितृ दोष और उनके सटीक और कारगर उपाय भी बताए। शनिवार को अखिल भारतीय सरस्वती ज्योतिष मंच की ओर से 55वें ज्योतिष सम्मेलन का शुभारंभ होटल धौलाधार में सरस्वती वंदना से हुआ। तीन दिवसीय सम्मेलन के आयोजक पंडित राजीव शर्मा ने कहा कि ग्रह, नक्षत्र से जनमानस का भविष्य निर्धारण संभव है। जरूरत सही गणना विधि को अपनाने की है।

सम्मेलन की अध्यक्षता मोहन भाई पटेल (अहमदाबाद), कैप्टन पंडित लेखराज (हस्तरेखा विशेषज्ञ), सूर्यकांत त्रिपाठी, अंक विशेषज्ञ कुमार गणेश, सियाकांत दूबे, दयानंद साबरी, पवन चंदौरिया और पवन कालिया ने की।

सम्मेलन में मंच के संरक्षक विक्रांत शर्मा, हिमाचल युवा वाहिनी के अध्यक्ष विपन शर्मा, आशुतोष शर्मा, बृजमोहन कपूर, डा. शिवराज साहनी, साक्षी भगत, प्रवीण तिवारी, भारती गुप्ता, पवन चंदौरिया सहित करीब 200 से अधिक ज्योतिषी, अंक, वास्तु, टैरो, मंत्र, लाल  किताब, वैदिक, रत्न विशेषज्ञ ओर बुद्धिजीवी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed