मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जारी रहेगी लहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अहमदाबाद के ज्योतिष आचार्य मोहन भाई पटेल ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार विरोधी मोदी का असर खत्म नहीं कर पाएंगे। ज्योतिष आचार्य मोहन भाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक विरोधी अपनी रणनीति से मुश्किलें पैदा कर सकते हैं, लेकिन मोदी का सत्ता पर प्रभाव दूर नहीं कर पाएंगे।
हिमाचल के धर्मशाला में अखिल भारतीय सरस्वती ज्योतिष मंच के 55वें ज्योतिष सम्मेलन में देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और विरोधी दलों की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करते हुए मोहन भाई पटेल ने कहा कि मोदी के कुछ साथियों के कारण आ रही मुश्किलों पर चुप्पी का लाभ भी उन्हें मिलेगा। अंक विशेषज्ञ कुमार गणेश ने बिहार, पंजाब और हिमाचल की राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी दी।
सही गणना से पता लग सकता है भविष्य
इस दौरान पितृ दोष और उनके सटीक और कारगर उपाय भी बताए। शनिवार को अखिल भारतीय सरस्वती ज्योतिष मंच की ओर से 55वें ज्योतिष सम्मेलन का शुभारंभ होटल धौलाधार में सरस्वती वंदना से हुआ। तीन दिवसीय सम्मेलन के आयोजक पंडित राजीव शर्मा ने कहा कि ग्रह, नक्षत्र से जनमानस का भविष्य निर्धारण संभव है। जरूरत सही गणना विधि को अपनाने की है।
सम्मेलन की अध्यक्षता मोहन भाई पटेल (अहमदाबाद), कैप्टन पंडित लेखराज (हस्तरेखा विशेषज्ञ), सूर्यकांत त्रिपाठी, अंक विशेषज्ञ कुमार गणेश, सियाकांत दूबे, दयानंद साबरी, पवन चंदौरिया और पवन कालिया ने की।
सम्मेलन में मंच के संरक्षक विक्रांत शर्मा, हिमाचल युवा वाहिनी के अध्यक्ष विपन शर्मा, आशुतोष शर्मा, बृजमोहन कपूर, डा. शिवराज साहनी, साक्षी भगत, प्रवीण तिवारी, भारती गुप्ता, पवन चंदौरिया सहित करीब 200 से अधिक ज्योतिषी, अंक, वास्तु, टैरो, मंत्र, लाल किताब, वैदिक, रत्न विशेषज्ञ ओर बुद्धिजीवी भाग ले रहे हैं।