हिमाचली रंग में रंगेगा युवाओं का वेलेनटाइन-डे, मचेगी धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेनटाइन-डे पर इस बार हिमाचली युवा पहाड़ी गानों पर झूमेंगे। इस दिन हिमाचली सिंगर्स के गीतों की धूम रहेगी। इसके लिए जहां जिला सिरमौर के युवा कलाकार राजीव राजा सोलन जिला के मशहूर बाईपास के नाम से सोलन बाईपास गीत रिलीज कर रहे हैं। वहीं, कांगड़ा से केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी अभिनव नाग वेलेंटाइन-डे पर विशेष गीत बोल माहिया... यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज करेंगे।
हिमाचल के ये दोनों युवा कलाकार इससे पूर्व भी कई गीतों के माध्यम से प्रशंसकों को खुश कर चुके हैं। अब वेलेनटाइन-डे के कंसेप्ट पर दोनों कलाकार अपने गीतों को रिलीज करेंगे। दोनों कलाकार इससे पूर्व अपने गीतों के पोस्टर को लाँच कर चुके हैं। इन्हें सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा भी मिली है।
तू है कहां... से बनाई है नाग ने पहचान
सीयू के शोधार्थी अभिनव नाग ने अपने पहले गाने तू है कहां से... अपनी पहचान बनाई है। यू-ट्यूब पर हजारों दर्शकों ने न केवल उनके गीतों को सुना है। बल्कि उसे पसंद भी किया है। वेलेंटाइन-डे पर नाग का रिलीज होने वाला बोल माहिया... गाना तीसरा गीत होगा। गाना कांगड़ा की ईशा गुप्ता और उत्तराखंड के विनय पर दर्शाया गया है। गाने का वीडियो शूट चंडीगढ़, जीरकपुर, पंचकूला में हुआ है।
राजा ने संगीत की दुनिया में कमाया नाम
हिमाचल के बेटे राजीव राजा ने संगीत की दुनिया में काफी नाम कमाया है। राजा के अब तक करीब एक दर्जन हिट गाने मार्केट में आ चुके हैं। हिमाचली नाटियों के साथ पंजाबी संगीत की ओर राजा ने रुख किया है। इतना ही नहीं पांच भाषाओं हिंदी, पहाड़ी, अंग्रेजी, पंजाबी और नेपाली भाषा को मिलाकर रिमिक्स करने की कला भी है।