फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vaishali and Arnav came first in the model-making competition.

Shimla News: मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में वैशाली और अर्नव रहे प्रथम

Thu, 19 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vaishali and Arnav came first in the model-making competition.
चियोग
विज्ञापन

स्कूल में आयोजित स्पर्धा में पाया सम्मान
गणित ओलंपियाड में प्रेरणा, पलक, आदित्य और वैशाली विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में कलस्टर स्तर पर विज्ञान और गणित दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित विषय के मॉडल बनाकर प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर आयोजित मॉडल मेकिंग स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में नौंवी कक्षा की छात्रा वैशाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


प्रेरणा ने द्वितीय और दसवीं कक्षा की छात्रा कशिश ने तृतीय स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में चियोग के अर्नव ने प्रथम, धलेउ स्कूल की ईशानी ने द्वितीय और ददास के सिद्धार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित ओलंपियाड में छठी की प्रेरणा, सातवीं की पलक, आठवीं के आदित्य और नौंवी कक्षा की वैशाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान ओलंपियाड में छठी कक्षा की इशिका, सातवीं के कुशाग्र, आठवीं के आदित्य नेगी और नौंवी की प्रेरणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। चियोग स्कूल की पांचवीं कक्षा के छात्र सूर्यांश को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। संदीप शर्मा ने कहा कि आज का युग विज्ञान और गणित का है इसलिए सभी विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान विषय के डर को भूलकर इन विषयों में रुचि रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article