नोटबंदी का असर: यहां सस्ती हुई सब्जियां, दालों के दाम भी घटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी का असर शिमला की थोक मंडियों में भी दिखने लगा है। पिछले महीने तक आसमान छू रहे दालों के भाव गिर गए हैं। हालांकि, परचून में दुकानदार अभी भी पुराने रेटों पर ही दालों को बेच रहे हैं। इस स्थिति में सीधा मुनाफा दुकानदारों की जेब में जा रहा है और उपभोक्ताओं की जेब को चूना लग रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने पुराने रेट पर दालें खरीदी हैं। जब तक पुराना कोटा खत्म नहीं हो जाता उसी रेट पर दालें देंगे। नया स्टॉक लेने के बाद नए रेट लागू होंगे। मंगलवार को सब्जी मंडी में भी सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। इसके पीछे मैदानी इलाकों से सब्जियों की ज्यादा आवक बताई जा रही है। नवंबर माह के शुरू में सब्जियों और दालों के दाम आसमान छू रहे थे।
'सब्जियों के दामों में गिरावट आने से गृहिणियों ने राहत की सांस ली है। दालों के रेट को लेकर गृहिणियों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह कम हो जाएंगे।' - पुरषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
शादियों में जा रहा सामान की चैक से हो रही पेमेंट
सब्जी मंडी से शादियों के लिए बुकिंग पर जाने वाली सब्जियां की पेमेंट चेक के माध्यम से की जा रही है। सब्जी एवं फल विक्रेता संघ के प्रधान बिश्वेश्वर नाथ का कहना है कि सब्जियों के दामों में गिरावट आने की मुख्य वजह मैदानी इलाकों से सब्जियों की सप्लाई है। इससे दाम गिरे हैं।
यहां देखें ताजा भाव
दालों के भाव (थोक)
दालें (थोक) पहले अब
मलका 72 से 74 68 से 72
अरहर 110 95 से 100
दाल चना 140 130
काले चने 126 126
दालें (परचून) पहले अब
मलका 90 90
अरहर 135 135
दाल चना 150 150
काले चने 145 145
सब्जियों के दाम
सब्जी पहले अब
मटर 100 50
टमाटर 40 20
बीन 50 40
हरी मिर्च 80 40
पालक 50 30
धनिया 100 60