{"_id":"62cdae4621742e33232d42bb","slug":"vaccination-stop-in-private-hospital-shimla-news-sml4150321140","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों में बंद हुई कोरोना की वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों में बंद हुई कोरोना की वैक्सीनेशन
विज्ञापन
vaccination stop in private hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के निजी अस्पताल में कोरोना की वैक्सीनेशन बंद
वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने से दिक्कत
टीके न लगने से मायूस होकर लौट रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के निजी तेंजिन अस्पताल में कोरोना के टीके लगना बंद हो गए हैं। अस्पताल में टीकाकरण के लिए जो लोग आ रहे हैं उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
सरकार ने टीकाकरण को जल्द पूरा करने के निर्देश दे रखे हैं। कोई भी व्यक्ति जिसे दूसरी डोज लगाए छह माह हो चुके हैं वह कोरोना की बूस्टर डोज लगवा सकता है। सरकारी अस्पताल में केवल 60 साठ साल से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इसके अलावा इससे निचली आयु के लोगों को जिले में एकमात्र निजी तेंजिन अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाने की सुविधा दे रखी है। लेकिन निजी अस्पताल में वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने से अब वहां भी टीकाकरण बंद हो गया है। अस्पताल प्रबंधन ने अभी तक मांग भी नहीं भेजी है।
मांग के अनुरूप मंगवाएंगे वैक्सीन : डॉ. कौशल
तेंजिन अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएल कौशल ने बताया कि वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोग कम संख्या में आ रहे हैं। पुराना स्टॉक खत्म हो गया है। वैक्सीनेशन को लेकर मांग बढ़ती है तो उसी अनुरूप स्टॉक मंगवाकर टीकाकरण प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी।