फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   vaccination of more than 18 year old age group people will be run till October in himachal

18 साल से अधिक आयु वालों का हिमाचल में अक्तूबर तक होगा टीकाकरण

Tue, 15 Jun 2021 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Jun 2021 07:46 PM IST
सार

हिमाचल में अभी 38 फीसदी लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। हिमाचल में 18 से 44 साल की आयु वर्ग के 31 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। इनमें से 1 लाख 35 हजार 597 को पहला टीका लगाया जा चुका है। 

विज्ञापन
vaccination of more than 18 year old age group people will be run till October in himachal
सोलन में वैक्सीन लगवाने के बाद विजय चिन्ह दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 18 से अधिक आयु के लोगों को अक्तूबर महीने तक कोरोना की दोनों वैक्सीन लग जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने यह खुलासा किया है। 21 जून से हिमाचल में वैक्सीन की कमी नहीं होगी। लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए अब सरकार ग्रामीण स्तर पर और स्कूल, कॉलेजों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाएगी। पंचायत घरों में भी टीके लगेंगे। हिमाचल में अभी 38 फीसदी लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। हिमाचल में 18 से 44 साल की आयु वर्ग के 31 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। इनमें से 1 लाख 35 हजार 597 को पहला टीका लगाया जा चुका है। 45 साल से ऊपर राज्य में करीब 35 लाख से ज्यादा लोग हैं। इनमें से 25 लाख 43 हजार से ज्यादा को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 21 लाख ऐसे लोग हैं जिन्हें पहली डोज लग गई है।

विज्ञापन


ऐसे में अब राज्य के पास 18 से 44 साल की उम्र के 39 लाख 21 हजार के करीब लोग बच जाते हैं, जिन्हे वैक्सीन लगाई जानी है। अब स्वास्थ्य विभाग इन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। सबसे ज्यादा इनमें 18 से 44 आयु वर्ग के लोग हैं, जिन्हें वैक्सीन लगनी है। राज्य के पास अभी भी 7 लाख डोज बची हैं, जिन्हें 21 के बाद सभी को लगाना शुरू कर दिया जाएगा। 21 को केंद्र से भी वैक्सीन मिलनी है। आंकड़ों की बात करें तो अक्तूबर तक 18 से 44 साल से ज्यादा की आबादी को वैक्सीनेट करने के लिए विभाग को हर महीने करीब 13 लाख लोगों को वैक्सीन लगानी होगी। रोजाना 43 हजार लोगों का टीकाकरण करना होगा। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि अक्तूबर तक राज्य की 18 से ऊपर की आबादी को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा। 18 साल से ऊपर के सभी एक ही कैटागिरी में आ जाएंगे, जिससे रोजाना वैक्सीनेशन सेशन के आयोजन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed