फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Uttarakhand police arrested in gyan godri jatha in near himachal border

उत्तराखंड पुलिस ने ज्ञान गोदड़ी जत्थे में शामिल तीन दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 27 Jul 2019 06:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jul 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand police arrested in gyan godri jatha in near himachal border
- फोटो : अमर उजाला

श्री ज्ञान गोदड़ी साहिब गुरुद्वारे का मामला एक बार फिर गरमाने लगा है। शनिवार को एक जत्था उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी स्थित मूल स्थान पर जाने को अड़ गया। हिमाचल से सटी उत्तराखंड की कुल्हाल सीमा पर जत्थे को रोका गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज जत्थे के लोगों ने नारेबाजी की। काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा। उत्तराखंड सीमा के कुल्हाल में डीएसपी और तहसीलदार विकासनगर के नेतृत्व में टीम ने जत्थे को समझाने के प्रयास किए।
विज्ञापन


बाद में जत्थे में शामिल करीब तीन दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया। ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस अध्यक्ष गुरशरण सिंह बब्बर के नेतृत्व में शुक्रवार रात को जत्था पांवटा पहुंचा। शनिवार दोपहर को पड़ोसी राज्य में श्री ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा हरिद्वार पहुंचने के प्रयास करने पर जत्थे को रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को हर की पौड़ी स्थित श्री ज्ञान गोदड़ी साहिब को रवाना जत्थे ने कुल्हाल बैरियर पर काफी देर तक प्रवेश के असफल प्रयास को बहस की। ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बब्बर का कहना है कि ये धार्मिक स्थल सिखों की आस्था से जुड़ा है।

जत्थे ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड सरकार व प्रशासन की तरफ से मांग को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। अपने ही देश में धार्मिक स्थल पर नही जाने दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर अदालत नहीं जाएंगे। समुदाय का संघर्ष जारी रहेगा।

उत्तराखंड के तहसीलदार विकासनगर प्रकाश शाह, डीएसपी विकासनगर भूपिंदर सिंह धोनी, एसएचओ एस जोशी व हिमानी चौधरी समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जत्थे को उत्तराखंड जाने से शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका से अवगत करवाया गया। बाद में जत्थे में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर बस में विकासनगर ले जाया गया।  

उत्तराखंड प्रशासन पहले राज्य सीमा पर था अलर्ट

उत्तराखंड प्रशासन ने शुक्रवार रात से ही हिमाचल-उत्तराखंड सीमा के कुल्हाल बॉर्डर को सील कर दिया था। दर्जनों पुलिस कर्मी तैनात रहे। विवादित हरिद्वार में हर की पौड़ी स्थित ज्ञान गोदड़ी जाने की फिराक में पहुंचे जत्थे को रोक लिया गया। तहसीलदार विकासनगर प्रकाश शाह ने कहा कि किसी तरह से कानून व्यवस्था खराब न हो इसलिए सिख जत्थे को रोक लिया गया। उधर, डीएसपी विकासनगर भूपेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि गुरशरण सिंह बब्बर की अगुवाई में पहुंचे जत्थे को उत्तराखंड में दाखिल होने पर रोक लिया गया। जत्थे में शामिल लोगों को हिरासत में लिया है। 

क्या है ज्ञान गोदड़ी विवाद
उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी के पास लंढौरा भवन विद्यमान था। बताया जाता है है कि 1974 के कुंभ से पूर्व घाट के विस्तारीकरण योजना में लंढौरा हाउस सहित कई इमारतें गिरा दी गईं। इस स्थल पर संजय पुल का निर्माण किया। पुल के नीचे भारत स्काउट एंड गाइड का कार्यालय चल रहा है। सिख समुदाय इसे ज्ञान गोदड़ी का स्थल बताते हैं। कहा जाता है कि हरिद्वार पर गुरुनानक देव आए थे। सिख समाज इसे गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी बताते हुए इस स्थल को स्काउट एंड गाइड से लेने की मांग करता रहा है। पिछले कई वर्षो से सिख समुदाय यहां गुरुद्वरा बनाने की मांग करता रहा है, लेकिन उत्तराखंड सरकार ने मांग को लेकर गंभीरता नही दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed