फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Utensils and clothes being washed under the national flag on the Ridge

Shimla News: रिज पर राष्ट्रीय ध्वज के नीचे धोए जा रहे बर्तन और कपड़े

Sat, 07 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Utensils and clothes being washed under the national flag on the Ridge
शहरवासी बोले, यह तिरंगे का अपमान
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान पर समर फेस्टिवल के लिए सजे फूड स्टॉल के दुकानदारों ने बर्तन और कपड़े तिरंगे के नीचे ही धो दिए। इसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लोग इसे तिरंगे का अपमान बता रहे हैं।


दरअसल जिला प्रशासन की ओर से आयोजित शिमला समर फेस्टिवल के लिए रिज के पद्मदेव परिसर में कई स्टॉल लगाए गए थे। इनमें कई स्टॉल खाने-पीने के भी थे। यह सभी बाहरी राज्यों के कारोबारी थे जो समर फेस्टिवल के लिए शिमला आए थे। फेस्टिवल बीतने के बाद देररात को कुछ दुकानदारों ने अपने स्टॉल के बर्तन और कपड़े तिरंगे के ठीक नीचे जमा कर दिए। इसके बाद यहां इन्हें धोना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसके वीडियो बना लिए। लोगों का कहना है कि रिज पर इस तरह के आयोजनों पर रोक लगनी चाहिए। यदि आयोजन हो रहा है तो कम से कम तिरंगे का सम्मान होना चाहिए। इससे पहले शहर के कारोबारी भी रिज पर बाहरी राज्यों के दुकानदारों को स्टॉल लगाने की अनुमति देने को लेकर सवाल उठा चुके हैं। इनका कहना है कि प्रशासन इन दुकानदारों को शहर में काम की अनुमति देकर स्थानीय कारोबारियों का काम चौपट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article