फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   use of social media for panchayat elections in himachal.

सोशल मीडिया पर भी पंचायत चुनाव की बिसात

Wed, 09 Dec 2015 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Dec 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
use of social media for panchayat elections in himachal.

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की बिसात सोशल मीडिया पर बिछ गई है। फेसबुक, व्हाट्सऐप पर जमकर प्रचार चल रहा है। इसी बीच पंचायत चुनाव के कई दावेदार भी खड़े हो गए हैं। चुनाव के लिए नामांकन भरने से पहले ही यह घमासान छिड़ गया है। राज्य के लोग स्मार्ट फोन पर ही नजरें गड़ाए हुए हैं। रात-रात तक कमेंट भी पोस्ट करने लगे हैं।

विज्ञापन


इस बार के पंचायत चुनाव बिलकुल हटकर है। पंचायत चुनाव पर पिछली बार सोशल मीडिया का उतना असर ही नहीं था, जितना अबकी बार है। फेसबुक, व्हाट्सऐप और यहां तक कि ट्विटर पर भी खूब घमासान मचा हुआ है। पंचायत चुनाव पर कार्टून पोस्ट हो रहे हैं। हंसी-मजाक वाले कमेंट भी किए जाने लगे हैं। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर भी ग्रुप बनने लगे हैं। इन समूहों में ओपिनियन बनाया जाने लगा है।
विज्ञापन


व्हाट्सऐप पर ये कमेंट चल रहा खूब हिट- व्हाट्सऐप पर पंचायत चुनाव पर एक कमेंट खूब हिट चल रहा है। यह है, प्रधानी के एक उम्मीदवार ने हद ही कर दी। कहने लगा कि अगर उसे जिता दिया गया तो वह विदेशों से काला धन वापस ले आएगा और पंचायत के लोगों में बांट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यार पंचायत चर्चा में-
एक व्हाट्सऐप ग्रुप व्याइस ऑफ क्यार पंचायत काफी चर्चा में है। इसके एडमिन रमेश कमल पांच साल पहले ठियोग की ग्राम पंचायत क्यार में बीडीसी का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, इस बार उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। कमल इस ग्रुप से लगभग 70 लोगों को जोड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस समूह पर पंचायत चुनाव पर जमकर कमेंट आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed