फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   use of drugs by youth and smuggling in himachal pradesh

चरस के बाद सिंथेटिक ड्रग्स के दलदल में धंस रही युवा पीढ़ी

Sat, 29 Dec 2018 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Dec 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
use of drugs by youth and smuggling in himachal pradesh

चरस तस्करी के लिए बदनाम कुल्लू घाटी अब सिंथेटिक ड्रग्स के दलदल में धंसती जा रही है। जिले में साल दर साल हेरोइन तस्करी और सेवन के मामले बढ़ रहे हैं। पुलिस में दर्ज मामले पिछले चार साल में साढ़े पांच गुना हो गए हैं। हेरोइन तस्करी के पकड़े गए ज्यादातर मामलों में युवा गिरफ्तार हुए हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2015 में जिले में नौ केसों में 36 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। 2016 में 15 केसों में 174 ग्राम हेरोइन के साथ 15 लोग, 2017 में जिला के विभिन्न पुलिस थानों में 14 मामले दर्ज किए और एक किलो 894 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इसमें पुलिस ने दिल्ली से एक विदेशी को करीब डेढ़ किलो हेरोइन के साथ दबोचा था, लेकिन 2018 में दर्ज हुए मामलों का आंकड़ा बढ़कर 49 पहुंच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस साल 62 लोगों को गिरफ्तार कर करीब एक किलो हेरोइन पकड़ी है। हैरत की बात है कि पुलिस ने पिछले माह एक युवती को हेरोइन तस्करी के मामले में पकड़ा था। 2018 में हेरोइन के साथ पकड़े गए 62 लोगों में 90 फीसदी युवा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से लाई जा रही खेप

use of drugs by youth and smuggling in himachal pradesh

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हेरोइन दिल्ली से लाई जा रही है। दिल्ली से या तो वोल्वो के जरिये कुल्लू पहुंच रही है या फिर युवक-युवतियां दिल्ली से खरीदकर ला रहे हैं। बताया जाता है कि दिल्ली में हेरोइन आसानी से ऑटो चालकों के माध्यम से मिल रही है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सिंथेटिक ड्रग्स की चपेट में युवा वर्ग आ रहा है। पुलिस जांच में हेरोइन तस्करी के मामलों का कनेक्शन दिल्ली पाया गया है। कहा कि पुलिस नशे के खात्मे के लिए न केवल नाकाबंदी व गश्त कर रही, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए सहभागिता आपकी और हमारी जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed