फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State government should issue taxi permits based on fitness.

Shimla News: फिटनेस के आधार पर टैक्सी परमिट जारी करे प्रदेश सरकार

Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
State government should issue taxi permits based on fitness.
भारतीय मजदूर संघ का सरकार से आग्रह
विज्ञापन

परमिट की अवधि 15 से घटाकर 12 साल करने का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश सरकार द्वारा टैक्सी परमिट की अवधि 15 से घटाकर 12 साल किए जाने का विरोध किया है। इसके साथ ही संघ ने गाड़ी की फिटनेस के आधार पर परमिट जारी करने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा, महामंत्री यशपाल हेटा, उपमहामंत्री देवीदत्त तनवर, कोषाध्यक्ष अमी चंद डोगरा, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुषमा शर्मा व रमेश राणा, प्रदेश सचिव सुमना देवी, नेक राम और नरेश ठाकुर ने एक संयुक्त बयान में कहा कि पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में टैक्सियों के परमिट की अवधि 20 से 25 वर्ष तक है। इस तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। यदि वाहन निर्धारित फिटनेस मानकों को पूरा करता है, तो उसे फिटनेस के आधार पर परमिट जारी किया जाना चाहिए।नेताओं ने कहा कि एक तरफ टैक्सी ऑपरेटर टैक्स के रूप में सरकार के खजाने में योगदान देता है, तो दूसरी तरफ पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देता है। एक टैक्सी ऑपरेटर 15 से 20 लाख रुपये तक का ऋण लेकर वाहन खरीदता है। वहीं टैक्सी का परमिट सिर्फ 12 साल तक दिए जाने के कारण ऑपरेटर इस अवधि में केवल बैंक कर्ज की किस्तें ही चुका पाता है। परमिट खत्म होने पर वह नई गाड़ी लेने की स्थिति में नहीं रहता। मजदूर संघ ने हिमाचल में टैक्सी परमिट फिटनेस के आधार पर जारी करने, पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर परमिट की अवधि 20 से 25 वर्ष करने तथा टैक्सी ऑपरेटरों और यूनियनों की समस्याओं को सुलझाने के लिए उनके साथ बैठक बुलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article