{"_id":"6a919c3884de3131b60464ac","slug":"the-title-clash-in-volleyball-will-be-between-jabri-and-navbahar-while-the-kabaddi-final-will-see-a-contest-between-khalini-and-mahli-shimla-news-c-19-sml1002-777515-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वॉलीबाल में जाबरी और नवबहार, कबड्डी \nमें खलीनी-मैहली के बीच होगी खिताबी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वॉलीबाल में जाबरी और नवबहार, कबड्डी में खलीनी-मैहली के बीच होगी खिताबी जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा खंड कसुम्पटी की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के 400 से खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
कबड्डी के सेमीफाइनल में खलीनी ने विकासनगर को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिक्षा खंड कसुम्पटी के स्कूलों की अंडर-14 स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जाबरी और नवबहार, खलीनी और मैहली स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया।
वॉलीबाल में जाबरी और नवबहार तथा कबड्डी में खलीनी और मैहली की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। शनिवार को दोनों स्पर्धाओं के खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के 400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैडमिंटन सहित विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले खेले गए। सभी स्पर्धाओं में छात्रों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कबड्डी के पहले सेमीफाइनल में खलीनी ने विकासनगर को 20-5 से एकतरफा हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में मैहली ने घणाहट्टी को 15-9 से मात दी। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैहली की टीम ने मुकाबले के आखिरी समय में लगातार अंक जुटाकर जीत अपने नाम की। इससे पहले वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जाबरी और नवबहार ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। वहीं खो-खो और बैडमिंटन के शुरुआती मुकाबले भी खेले गए। इन स्पर्धाओं के अगले मुकाबले शनिवार को होंगे। स्कूल अध्यापक पवन भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 31 अगस्त को होगा। समापन अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाएगा।