Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Urology ward will not be shifted from IGMC to Chamian right now

Shimla News: अभी आईजीएमसी से चमियाना शिफ्ट नहीं होगा यूरोलॉजी वार्ड

Tue, 15 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Urology ward will not be shifted from IGMC to Chamian right now
सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी से वार्ड चलाना होगा मुश्किल, नए चिकित्सकों की तैनाती का इंतजार
विज्ञापन

चार डॉक्टरों की तैनाती के जारी हुए हैं आदेश, नहीं किया ज्वाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में यूरोलॉजी वार्ड को स्थानांतरित करने की योजना फिलहाल अटक गई है। इस देरी की मुख्य वजह विभाग में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भारी कमी बताई जा रही है। आवश्यक चिकित्सकों के न होने से 24 घंटे यहां पर वार्ड चलाना अस्पताल प्रबंधन को मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में अभी फिलहाल वार्ड को पहले की तरह कुछ समय के लिए आईजीएमसी में ही चलाया जाएगा।

यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी मौजूदा समय में अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में चलती है। यहां पर प्रदेशभर से मरीज गुर्दे की पथरी, मूत्र पथ संक्रमण, प्रोस्टेट की समस्या का उपचार करवाने के लिए आते हैं। विशेष ओपीडी दिवस पर औसतन 90 से 100 मरीज उपचार करवाते हैं। इनमें बुजुर्ग मरीजों की संख्या अधिक होती है। लेकिन मौजूदा समय में ओपीडी के बाद जिन मरीजों को दाखिल किया जाता है उन्हें अभी भी उपचार के लिए आईजीएमसी आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चमियाना अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी थी लेकिन विभाग में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी से अभी यह काम रोक दिया है। विभाग में मौजूदा समय में एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर है। ओपीडी के साथ वार्ड में दाखिल मरीजों के रिपोर्टिंग का अस्सी फीसदी काम इन्हीं के पास होता है, ऐसे में डॉक्टरों की कमी के कारण यहां पर वार्ड को 24 घंटे शिफ्टों में चलाना संभव नहीं हो पा रहा है। इस वजह से शिफ्टिंग की प्रक्रिया फिलहाल ठप पड़ गई है। सरकार ने हाल ही में चार डॉक्टरों की तैनाती की है। इनमें सर्जरी के अलावा एनेस्थीसिया के डॉक्टर भी शामिल हैं, लेकिन अभी किसी भी डॉक्टर ने यहां पर ज्वाइन नहीं किया है। यूरोलॉजी विभाग में माइनर ओटी में हर रोज 15 से 20 छोटे ऑपरेशन किए जाते हैं। मुख्य ऑपरेशन थियेटर में 5 से 6 बड़े ऑपरेशन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला
यूरोलॉजी विभाग को शिफ्ट करने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की है। जैसे ही सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर आ जाएंगे उसके बाद शिफ्टिंग की प्रक्रिया की जाएगी। हालांकि सरकार ने कुछ डॉक्टरों की तैनाती की है लेकिन अभी फिलहाल उन डॉक्टरों ने ज्वाइन नहीं किया है।

- डॉ. सुधीर शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना)।



मेडिसिन के डॉक्टरों की है जरूरत
चमियाना अस्पताल में गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रायोनोलॉजी जैसे बड़े विभाग चल रहे हैं। ऐसे में इन विभागों में आए मरीजों की जांच के लिए मेडिसिन विभाग के डॉक्टर भी चाहिए। इस मामले को भी अस्पताल प्रबंधन सरकार के समक्ष रखेगा। सुपर स्पेशलिटी विभाग में प्रबंधन मरीजों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाना चाहता है, जिससे मरीजों को किसी तरह की दिक्कतें पेश न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article