फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Uri Attack: four Himachali army Soldier Injured in Attack.

उड़ी आतंकी हमले में हिमाचल के 4 जवान घायल, एक की हालत गंभीर

Tue, 20 Sep 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 20 Sep 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
Uri Attack: four Himachali army Soldier Injured in Attack.

उड़ी सैन्य मुख्यालय में सेना पर हुए आतंकी हमले में हिमाचल के चार जवान घायल हुए हैं। इनमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। सेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार डोगरा रेजीमेंट के इन जवानों में मंडी, सोलन, ऊना और कांगड़ा के फौजी शामिल हैं।

विज्ञापन


मंडी के जवान जसवंत के घायल होने की सूचना हमले वाले दिन ही मिल गई थी। लेकिन अब ताजा जानकारी के बाद हिमाचल के तीन और जवानों के घायल होने का पता लगा है। इनमें ऊना के भद्रकाली से हवलदार मंजीत कुमार, कांगड़ा के पालमपुर में देहण के नायक विनय कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं, सोलन में अर्की के मंझू गांव के निवासी कमलकांत शामिल हैं। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक एसके वर्मा ने बताया कि ये चारों सैनिक घायल हैं और इनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमले में घायल जसवंत की सलामती की दुआ

Uri Attack: four Himachali army Soldier Injured in Attack.
सोमवार को भी मंडी जिले की लडभड़ोल तहसील के बोहल गांव निवासी हवलदार जसवंत सिंह के घर उनका कुशलक्षेम पूछने वालों का तांता लगा रहा।

उड़ी सैन्य मुख्यालय में सेना पर हुए आतंकी हमले में घायल हिमाचली जांबाज की सलामती के लिए लोग दुआ कर रहे हैं। सोमवार को भी मंडी जिले की लडभड़ोल तहसील के बोहल गांव निवासी हवलदार जसवंत सिंह के घर उनका कुशलक्षेम पूछने वालों का तांता लगा रहा।

उड़ी में सेना पर हुए हमले में लडभड़ोल के जसवंत सिंह भी घायल हुए हैं। वह 10 डोगरा में एमटी में तैनात हैं। हालांकि, सेना और स्थानीय प्रशासन की तरफ से जसवंत सिंह के परिजनों को उनके घायल होने की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

इससे जसवंत के परिवार और रिश्तेदारों में सरकार के प्रति रोष है। जसवंत के भाई महेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें जसवंत सिंह के घायल होने की सूचना अपने सूत्रों से मिली है। उन्होंने बताया कि बड़ी बहन की देहांत की सूचना मिलने पर जसवंत मई माह में 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे।

जसवंत की पत्नी शाबनी देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले जसवंत का फोन आया था। कहा था कि 12 अक्तूबर तक उनकी यूनिट पठानकोट आ जाएगी। उसके उपरांत उन्होंने घर आना था। जसवंत की माता शुती देवी और पिता जय सिंह गत शाम से टेलीविजन से नजरें नहीं हटा रहे हैं।

उनके रिश्तेदार तथा परिवार भगवान से जसवंत सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। जसवंत सिंह 18 वर्ष पहले सेना के 10 डोगरा में एमटी में भर्ती हुए है। जसवंत की बेटियां अंशिता (12) और तनवी (10) स्कूल में पढ़ती हैं। पंचायत मतेहड़ के उपप्रधान राजेश कुमार तथा अन्य गांववासी भी जसवंत के घर पर मौजूद रहे। उन्होंने जसवंत स्वास्थ्य लाभ की शीघ्र कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed