फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   urban development minister sudhir sharma writes letter to governor acharya dev vrat

मंत्री ने लिखा पत्र, टीसीपी विधेयक मंजूर नहीं करना तो लौटा दें राज्यपाल

Thu, 15 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
urban development minister sudhir sharma writes letter to governor acharya dev vrat

टीसीपी संशोधन विधेयक प्रदेश सरकार की गले का फांस बन गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलने के बाद अब प्रदेश सरकार ने बिल को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि राज्यपाल टीसीपी संशोधन विधेयक को पास करें या फिर इसे अस्वीकृत कर सरकार को लौटा दें। यह विधेयक लागू करने के लिए सरकार पर विशेष दबाव है। 

विज्ञापन


टीसीपी विभाग की ढिलाई व मनमानी के कारण ही बिल्डरों और रसूखदारों ने अवैध भवन और बहुमंजिला इमारतें बनवा लीं। अब हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राजभवन ने भी इस बिल पर सख्त रुख अपना लिया है। आम पब्लिक भी चाहती है कि अवैध निर्माण को वैध बनाने वाला ये कानून लागू न हो। इससे लोगों का कानून पर से भरोसा उठेगा। इसलिए राज्यपाल ने खेल विधेयक की तर्ज पर यह बिल भी रोक लिया है।

विज्ञापन

कहा, हरियाणा सरकार ने भी 127 अनाधिकृत कॉलोनियां की हैं नियमित

urban development minister sudhir sharma writes letter to governor acharya dev vrat

सूत्रों के मुताबिक शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हरियाणा राज्य का भी हवाला दिया है। इसमें कहा गया है कि हरियाणा में 127 कॉलोनियां जो अनाधिकृत थीं, उन्हें नियमित करने को स्वीकृति दी गई है। हिमाचल में बने अवैध भवनों को गिराना असंभव है। प्रदेश सरकार ने अवैध भवनों को नियमित करने के लिए नियम और कानून तय कर रखे हैं। 

एक बार अवैध भवनों को नियमित किए जाने के बाद अगर कोई भवन मालिक फिर अवैध निर्माण करता है तो उसे जेल तक का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि टीसीपी संशोधन विधेयक में विलंब होने के कारण प्रदेश में अवैध निर्माण हो रहा है। इस पर काबू पाने के  लिए विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी लाचार हैं। टीसीपी विधेयक की मंजूरी से हिमाचल की जनता को राहत मिलेगी।

30 हजार है अवैध भवनों की संख्या

urban development minister sudhir sharma writes letter to governor acharya dev vrat

हिमाचल में 30 हजार के करीब अवैध भवन हैं। इन लोगों ने न तो नक्शा पास कराया है और न ही भवन बनाते वक्त सेटबैक छोड़े हैं। ये लोग समय समय पर सरकार से अवैध भवनों को नियमित करने की मांग करते रहे हैं। 

नियमों में बनाए भवन मालिक कर रहे विरोध
हिमाचल में हजारों लोग ऐसे हैं, जिन्होंने नियमों के तहत भवनों का निर्माण किया है। ये लोग टीसीपी विधेयक को मंजूरी देने का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed