{"_id":"5820a4134f1c1b067fb3818d","slug":"urban-development-minister-sudhir-sharma-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर बोले, विधेयक पारित होने के बाद अवैध निर्माण नहीं होगा रेगुलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर बोले, विधेयक पारित होने के बाद अवैध निर्माण नहीं होगा रेगुलर
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 08 Nov 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि टीसीपी बिल विधानसभा में पारित होने के बाद किए गए अवैध निर्माण किसी भी सूरत में रेगुलर नहीं होंगे। लोग यह भ्रम दिमाग से निकाल दें। भाजपा के वरिष्ठ सांसद एवं पूर्व सीएम शांता कुमार की ओर से बिल पर पुनर्विचार करने की मांग पर सुधीर ने कहा कि शांता कुमार अपनी पार्टी के नेताओं को कहें कि वे आने वाले शीत सत्र में प्रस्ताव लेकर आएं। जब सरकार के पास भाजपा का प्रस्ताव आ जाएगा तो उस पर गौर किया जाएगा।
विज्ञापन
टीसीपी बिल पर सरकार की मंशा साफ है। इस मामले में बार-बार एक्ट बदले गए। इससे विसंगतियां आती हैं। पहले इस पर सिर्फ शिमला के लिए पॉलिसी बनी थी। अब हम पूरे प्रदेश भर के लिए पॉलिसी लाए हैं। यह पॉलिसी उसके लिए है जिसने अपनी ही भूमि पर निर्माण किया है और उसमें डेविएशन है।
विज्ञापन
दूसरे की जमीन और सरकारी भूमि पर निर्माण करने वालों पर यह पॉलिसी लागू नहीं होगी। टीसीपी बिल विधानसभा में सर्वसम्मति से पास हुआ है। इसके बाद इसे राज्यपाल को भेजा गया। बिल को लेकर वह भी राज्यपाल से मिले हैं और भाजपा के लोग भी। उम्मीद है कि राज्यपाल जल्द ही इस बिल पर निर्णय लेंगे। मैं जब राज्यपाल से मिला था तो उन्होंने कहा था कि वह कानूनविदों से राय लेकर इस पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन