फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Urban Development Department: Now the watchman will get 357 rupees per day and the sewing teacher will get 424

शहरी विकास विभाग: हिमाचल में दैनिक वेतनभोगी के बराबर चाैकीदारों को मिलेगा वेतन

Wed, 18 Dec 2024 11:45 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Dec 2024 11:45 AM IST
सार

 नए नगर निगम और नगर पंचायतों में विलय हुए चौकीदारों को अब दैनिक वेतन भोगी के बराबर वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
Urban Development Department: Now the watchman will get 357 rupees per day and the sewing teacher will get 424
नगर निगम पालमपुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नए नगर निगम और नगर पंचायतों में विलय हुए चौकीदारों को अब दैनिक वेतन भोगी के बराबर वेतन दिया जाएगा। यह वेतन उन अंशकालिक चौकीदारों को दिया जाएगा, जो 31 अगस्त, 2022 तक इस पद पर 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इन चौकीदारों को 1 अप्रैल, 2023 से यह वेतन दिया जाएगा। साथ ही नए नगर निगमों में विलय हुई सिलाई अध्यापिकाओं का भी वेतन बढ़ा दिया गया है। प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नगर निगम पालमपुर, मंडी व सोलन तथा नगर पंचायत अंब, कंडाघाट, शाहपुर, निरमंड और चिडग़ांव में चौकीदारों को अब दिन के 357 रुपये मिलेंगे, जबकि पहले इनको आठ हजार रुपये मिलता था।

विज्ञापन


चौकीदारों को यह वेतन 1 अप्रैल 2023 से दिया जाएगा, जिसका इनको बकाया भी मिलेगा। हालांकि, यह वेतन उन चौकीदारों पर ही लागू होगा, जो 31 अगस्त, 2022 तक अपना 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हों। वहीं पंचायतों से इन नगर निगमों और नगर पंचायतों में विलय हुईं सिलाई अध्यापिकाओं का वेतन भी बढ़ा दिया गया है। जो अध्यापिकाएं 13 अक्तूबर, 2022 की अधिसूचना के अनुसार अपना 12 साल का कार्यकाल पूरा चुकी हैं, उन्हें भी अब 1 अप्रैल, 2023 से दिन के 424 रुपये के आधार पर वेतन दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed