फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   urban cooperative bank now have CORE banking facility.

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक देगा ये बड़ी सुविधा

Thu, 02 Oct 2014 10:08 AM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
urban cooperative bank now have CORE banking facility.

अर्बन कोआपरेटिव बैंक शिमला अब कोर बैंकिंग साफ्टवेयर से जुड़ जाएगा। इससे सीधे तौर पर शहर में रह रहे छह हजार खाताधारकों को फायदा होगा। अब तक बैंक पुरानी प्रणाली पर ही चलता आ रहा है। इसके अलावा बैंक ने खाता धारकों से रोजाना पैसा एकत्रित करने वाले मिनी डिपॉजिट कलेक्टर पर भी शिकंजा कस दिया है।

विज्ञापन


अब उन्हें रोजाना ग्राहक के खाते में पैसा जमा करना होगा। ग्राहक से पैसा लेते समय उसे पहचानपत्र भी पहनना होगा। एक मशीन मिनी डिपॉजिट कलेक्टर को मिलेगी। इसमें ग्राहक से ली गई रकम की तत्काल रसीद मौके पर ही दे दी जाएगी। मशीन के जरिये ही बैंक को साफ्टवेयर के माध्यम से पता चल जाएगा कि मिनी डिपॉजिट कलेक्टर, ग्राहक से रोजाना कितना पैसा ले रहा है तथा उसके खाते में कब जमा हो रहा है।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधन का दावा है कि यह फैसला बैंक और ग्राहक की जमा राशियों में पारदर्शिता लाने के लिए लिया है। वीरवार को शिमला अर्बन कोआपरेटिव बैंक में बोर्ड आफ डायरेक्टर द्वारा अधिकृत सब कमेटी की बैठक में यह फैसले लिए हैं। बैठक में करननंदा निदेशक, मदन लाल जोशी उपाध्यक्ष, बीसी भेतान निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी खेमराज शर्मा मौजूद रहे। बैठक में मिनी डिपॉजिट कलेक्टर भी मौजूद रहे। यहजानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी खेमराज शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को मिलेंगी सभी सुविधाएं

urban cooperative bank now have CORE banking facility.

बैंक में इस समय आठ मिनी डिपॉजिट कलेक्टर काम कर रहे हैं। शिमला शहर को आठ बीटों में बांटा है। यह ग्राहकों से रोजाना 0 से 999 से (एक हजार से कम) रकम लेते हैं। शहर में मौजूदा समय में रोजाना कलेक्टर 2 लाख 70 हजार नकद एकत्रित करते हैं। एक साल बाद स्कीम मैच्योर होने पर पैसा लौटा देते हैं।

इसके बदल इन कलेक्टर को ढाई फीसदी कमीशन बैंक से मिलता है। बैंक के निदेशक करन नंदा ने कहा कि सीबीएस आनलाइन होने से आधुनिकीकरण के नए युग से बैंक जुड़ेगा। ग्राहकों को एटीएम कार्ड, ऑनलाइन खाते की जानकारी, मोबाइल पर एसएमएस इत्यादि सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed