{"_id":"6a92f2581691145ce5096b1d","slug":"uproar-over-proposal-to-build-a-guest-house-and-sell-shops-near-knh-shimla-news-c-19-sml1002-778038-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: केएनएच के पास गेस्ट हाउस बनाने \nदुकानें बेचने के प्रस्ताव पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: केएनएच के पास गेस्ट हाउस बनाने दुकानें बेचने के प्रस्ताव पर हंगामा
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षदों ने पूछा, रिकॉर्ड पेश करने के बाद ही मिलेगी मंजूरी
मेयर बोले, जनता के फायदे के लिए जरूरी है निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल के पास गेस्ट हाउस बनाने और कनलोग में नगर निगम की दुकानें बेचने के प्रस्ताव पर नगर निगम सदन में खूब हंगामा हुआ।
निगम प्रशासन ने जैसे ही सदन में यह प्रस्ताव पेश किए, भाजपा समेत कांग्रेस पार्षदों ने इन पर सवाल उठा दिए। पहला प्रस्ताव कमला नेहरू अस्पताल के पास गेस्ट हाउस बनाने का था। महापौर ने कहा कि तीमारदारों की सुविधा के लिए यहां एक सभा गेस्ट हाउस बनाना चाहती है। निगम को सिर्फ एनओसी देनी है। इस पर कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सदन में इसका पूरा रिकॉर्ड लाया जाए। इसके बाद ही मंजूरी मिलेगी। इस दौरान पार्षद की मेयर के साथ तीखी बहसबाजी भी हो गई। मेयर ने कहा कि जनहित के इस काम को रोकना सही नहीं है। पार्षद ने कहा कि सदन को पता तो होना चाहिए कि आखिर पूरी योजना क्या है। कौन नक्शा बनाएगा, कितने मंजिल का बनेगा, इसकी जानकारी होनी चाहिए। बाकी पार्षदों ने भी आपत्ति जताई। अब अगले सदन में रिकॉर्ड पेश होने पर इस पर चर्चा होगी।
कनलोग में निर्माणाधीन व्यावसायिक परिसर की दुकानें बेचने के प्रस्ताव पर भी पार्षदों ने सवाल उठाए। निगम ने प्रस्ताव रखा था कि इसकी दुकानें बेचकर बाकी परिसर का निर्माण पूरा किया जा सकता है। पार्षदों ने कहा कि निगम इसे बेचने की बजाय लीज पर दे। बाद में लीज पर देने का प्रस्ताव पारित किया गया। तहबाजारियों का किराया तय करने के लिए पार्षदों की समिति बनाई गई है। यह जल्द ही दरें तय करेगी।
विज्ञापन
सदन में ये प्रस्ताव भी रखे
पार्षद मोनिका भारद्वाज ने बंगाला कॉलोनी में सामुदायिक भवन बनाने, पार्षद सरोज ठाकुर ने रिवोली मार्केट में दुकानों का किराया तय करने, पार्षद सिमी नंदा ने शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति करने, पार्षद बिट्टू कुमार ने तहबाजारियों के लिए मिउल बाजार परिसर और झांसी पार्क के पास स्थान चिह्नित करने तथा पार्षद उमंग बांगा ने कई साल पहले लीज पर दी गई दुकानों में नए नियम लागू न करने के प्रस्ताव रखे। इन्हें सदन ने पारित किया। पार्षद कल्याण धीमान ने फागली में टैंक तोड़ने और इसका काम रोके जाने पर सवाल उठाए। सदन में कंपनी की ओर से वरिष्ठ अधिकारी को न भेजे जाने पर भी पार्षदों ने आपत्ति जताई। पार्षद अश्वनी सूद ने जाखू पार्किंग का काम पूरा करने की मांग की।