फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news igmc

Shimla News: एंडोस्कोपी से दाे साल की बच्ची के पेट से बाहर निकाला हेयर क्लिप

Tue, 08 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news igmc
पेट में लगातार दर्द और बार-बार उल्टी होने पर बच्ची को आईजीएमसी लाए थे परिजन
विज्ञापन

पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की विशेषज्ञ डॉ. श्रुति शर्मा ने निकाला हेयर क्लिप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में दो साल की बच्ची के पेट से पांच सेंटीमीटर का हेयर क्लिप निकालने में सफलता मिली है। पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की विशेषज्ञ डॉ. श्रुति शर्मा ने यह कामयाबी हासिल की है। खास बात यह है कि जटिल प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 15 मिनट लगे। बच्ची के पेट से एंडोस्कोपी की सहायता से हेयर क्लिप निकाला गया। अब बच्ची खतरे से बाहर है। इसे देखते हुए बच्ची को चिकित्सकों ने छुट्टी कर दी है। खलीनी में रहने वाले परिजन दो सितंबर को बच्ची के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद आईजीएमसी पहुंचे थे। पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ के पास जांच करवाई गई। इस दौरान बच्ची के टेस्ट और एक्सरे करवाए गए। एक्सरे में सामने आया कि बच्ची के पेट में पांच सेंटीमीटर की पिन है। विशेषज्ञ ने इसे शरीर से तुरंत बाहर निकालने की योजना तैयार की। एंडोस्कोपी की मदद ली गई। विशेषज्ञ के अनुसार कम उम्र के बच्चे में पांच सेंटीमीटर की वस्तु पेट में फंसने से गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है लेकिन परिजनों की सूझबूझ से बच्ची को जल्दी अस्पताल पहुंचाने से जान को सुरक्षित किया । वहीं, आमतौर पर जटिल प्रक्रिया या इस प्रकार की पिन निकालने के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है लेकिन चिकित्सक ने केवल एंडोस्कोपी के माध्यम से क्लिप को बाहर निकाला है।

कोट...
दो साल की बच्ची के पेट से हेयर क्लिप को बाहर निकाला गया है। एंडोस्कोपी के माध्यम से प्रक्रिया को पूरा किया गया है। 15 मिनट में बच्ची के पेट से क्लिप को निकाला गया। अब बच्ची सुरक्षित है। बच्ची में इस प्रकार का पहला मामला सामने आया था। -डॉ. श्रुति शर्मा, विशेषज्ञ, पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed