{"_id":"6b019f20a32952ee92034959","slug":"uproar-over-ministers-statement-on-operation-sindoor-demand-for-negis-dismissal-shimla-news-c-19-sml1002-823517-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ऑपरेशन सिंदूर पर मंत्री के बयान से \nबवाल, नेगी की बर्खास्तगी का आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ऑपरेशन सिंदूर पर मंत्री के बयान से बवाल, नेगी की बर्खास्तगी का आग्रह
विज्ञापन
भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विवादित टिप्पणी विधानसभा की कार्यवाही से हटाने का आग्रह
राजस्व मंत्री की सेना पर टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण : भारद्वाज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विधानसभा के धर्मशाला सत्र में ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सशस्त्र सेनाओं और राफेल विमान को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणियों पर शुरू हुआ विवाद अब लोकभवन पहुंच गया है।
भाजपा ने शनिवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर राजस्व मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। इसके अलावा, विवादित टिप्पणियों को विधानसभा की कार्यवाही से हटाने और पूरे मामले की जांच करवाने की मांग भी उठाई है। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा में नियम-67 के तहत किसी अन्य विषय पर चर्चा के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सशस्त्र सेनाओं, ऑपरेशन सिंदूर और राफेल को लेकर टिप्पणियां कीं। उन्होंने इन टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आपत्ति जताई। भारद्वाज ने कहा कि सदन में इन टिप्पणियों को न तो रोका गया और न ही विधानसभा की कार्यवाही से हटाया गया। भाजपा की मांग है कि विवादित टिप्पणियों को तत्काल सदन की कार्यवाही से हटाया जाए और राजस्व मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच करवाई जाए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से राजस्व मंत्री का बचाव किए जाने पर भी भारद्वाज ने सवाल उठाए। यदि मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के पास राफेल की कीमत या ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपने बयानों के समर्थन में ठोस तथ्य और प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी भी पहले इस मुद्दे को उठा चुके हैं, लेकिन उनके अनुसार कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं रखे गए। भारद्वाज ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को देश की सशस्त्र सेनाओं और सैन्य अभियानों से जुड़े विषयों पर बिना प्रमाण टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।