Shimla: राज्यसभा की एक सीट के लिए 27 फरवरी को मतदान, अधिसूचना जारी
राज्य विधानसभा के निर्देश के अनुसार उम्मीदवारों को 15 फरवरी 2024 तक अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। चुनाव 27 फरवरी 2024 को होंगे। राज्य विधानसभा के निर्देश के अनुसार उम्मीदवारों को 15 फरवरी 2024 तक अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल करना होगा। नामांकन का समय शिमला स्थित रिटर्निंग ऑफिसर सचिव हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पास सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिस के पास ही उपलब्ध होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी 2024 को होगी। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 20 फरवरी दोपहर 3 बजे तक रहेगी।
27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव होंगे। हिमाचल प्रदेश में दो राज्यसभा सीटें हैं। इनमें से एक सीट पर चुनाव होगा। दूसरी सीट बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की है, जो अप्रैल 2024 में खाली होगी। देशभर के 15 राज्यों में 56 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। भारत निर्वाचन आयोग के सचिव सुमन कुमार दास की ओर से जारी अधिसूचना में हिमाचल प्रदेश के लिए सचिव हिमाचल प्रदेश विधानसभा यशपाल शर्मा रिटर्निंग अधिकारी और अवर सचिव विधानसभा जितेंद्र सिंह कंवर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया है।