फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain and snowfall expected in eight districts for two days; temperatures to drop

हिमाचल माैसम: प्रदेश के आठ जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट आने की संभावना

Fri, 23 Oct 2026 04:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 04:29 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में बदलाव आने की संभावना है। प्रदेश के आठ जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain and snowfall expected in eight districts for two days; temperatures to drop
हिमाचल में करवट बदलेगा माैसम, शिमला में छाए हल्के बादल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बाद छाए हुए हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 और 25 अक्तूबर को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। इसके बाद 26 से 29 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन

Trending Videos

तापमान में गिरावट आने के आसार 
विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4  डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। 24 घंटों के बाद अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में बरसेंगे बादल 
माैसम विभाग के अनुसार 24 अक्तूबर को हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 25 अक्तूबर को लाहाैल-स्पीति, किन्नाैर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा व चंबा जिले में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.4, सुंदरनगर 9.8, भुंतर 8.5, कल्पा 3.8, धर्मशाला 15.8, ऊना 13.2, नाहन 14.9, केलांग 0.5, पालमपुर 10.0, सोलन 8.6, मनाली 7.2, कांगड़ा 13.2, मंडी 11.5, बिलासपुर 12.0, चंबा 10.6, कुफरी 9.6, कुकुमसेरी 1.1, भरमाैर 13.0, सेऊबाग 7.5, बरठीं 13.0, ताबो 0.1 व बजाैरा में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed