{"_id":"5f756f4f8ebc3edc2069dfdd","slug":"unlock5-industrial-training-institutes-open-in-himachal-it-is-necessary-to-follow-these-covid19-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में खुले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, इन दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में खुले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, इन दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी
Thu, 01 Oct 2020 11:26 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल में खुले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भर में कोरोना महामारी के चलते लगभग छह माह से बंद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खुल गए हैं। गुरुवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खुलने से आईटीआई में द्वितीय वर्ष और एक वर्षीय ट्रेडों के प्रशिक्षुओं की कक्षाएं शुरू हुईं। कोरोना महामारी के चलते आईटीआई प्रबंधन को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हर दो घंटों के बाद कमरों को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं को अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा। बिना मास्क किसी भी प्रशिक्षु को परिसर में आने की अनुमति नहीं होगी। मार्च 2020 में कोरोना महामारी के चलते शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया था। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चल रही थीं। अब जरूरी दिशा.निर्देशों के साथ अब प्रदेश भर के संस्थान खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन