{"_id":"5ed67c218ebc3e90602ac346","slug":"unlock1-himachal-transport-corporation-buses-ply-on-2330-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 2330 रूटों पर दौड़ीं परिवहन निगम की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 2330 रूटों पर दौड़ीं परिवहन निगम की बसें
Tue, 02 Jun 2020 09:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
बस को सैनिटाइज करता कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल परिवहन निगम ने मंगलवार को 2330 रूटों पर बसें चलाईं। बीते दिन की अपेक्षा प्रदेश भर में करीब 100 और रूटों पर बसें भेजी गईं। अधिकांश निजी ऑपरेटरों की ओर बसें न चलाए जाने के कारण निगम को अतिरिक्त बसें चलानी पड़ीं। निगम का दावा है कि पहले दिन की अपेक्षा मंगलवार को काफी लोगों ने सफर किया है। शाम चार बजे तक निगम दो हजार रूटों पर बसें चला चुका था।
विज्ञापन
बीते दिन सोमवार को जहां कोरोना बीमारी के चलते लोग हिमाचल में घरों से नहीं निकले, वही मंगलवार को लोगों ने सामाजिक दूरी बनाते हुए बसों में सफर किया। परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक निजी ऑपरेटरों ने 250 रूटों पर बसें चलाईं। बता दें सामाजिक दूरी के चलते बसों में 60 फीसदी सवारियां ही बिठाई जा रही हैं। बस अड्डों पर पुलिस की मदद ली जा रही है। इसके अलावा परिवहन निगम और विभाग के अधिकारी फील्ड में डटे हैं। बार-बार बसों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन