मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वागत के दौरान कट गई कइयों की जेबें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सत्र के लिए धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत करने के दौरान कइयों की जेबें साफ हो गईं। गगल और प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड चौक के पास सीएम का स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों सहित दर्जनों लोगों की जेबें कट गईं।
सोमवार दोपहर बाद गगल एयरपोर्ट से धर्मशाला के सर्किट हाउस जा रहे मुख्यमंत्री का शिक्षा बोर्ड मुख्यालय के बाहर स्वागत करने के बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी।
इस बड़े अधिकारी की जेब भी काटी
इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर शातिरों ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अश्विनी राज शाह, बोर्ड अध्यक्ष के वरिष्ठ निजी सचिव दलजीत ठाकुर, वरिष्ठ सहायक विपिन मेहरा, अधीक्षक नरेंद्र शांडिल की जेबें काट कर नकदी उड़ा ली।
बोर्ड कार्यालय के बाहर स्थापित एटीएम से एक व्यक्ति ने करीब सात हजार रुपये निकाले थे जो उसकी जेब से गायब हो गए। बोर्ड अधिकारियों ने इसकी शिकायत उपायुक्त कांगड़ा से की है।
इससे पहले, गगल एयरपोर्ट पर भी मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान दर्जनों लोगों की जेबें कट गईं। उधर, धर्मशाला सदर थाना में इस घटना की देर शाम तक शिकायत दर्ज नहीं हुई थी।