फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   University invites applications for IAS exam coaching.

Shimla News: आईएएस परीक्षा की कोचिंग के लिए विवि ने मांगे आवेदन

Thu, 11 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
University invites applications for IAS exam coaching.
विवि के पास 18 तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

चयनित विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को प्रदान करेंगे प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पूर्व-परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र (पीईसीसी) ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की प्रारंभिक परीक्षाओं की कोचिंग के लिए विषय विशेषज्ञों, स्रोत व्यक्तियों और प्रशिक्षण संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
चयनित विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे और उन्हें प्रति व्याख्यान अथवा प्रति घंटे 1500 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। इस मानदेय में अध्ययन सामग्री भी शामिल होगी। विवि प्रशासन की ओर से एचएएस और आईएएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कराने के इच्छुक अनुभवी शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों, स्रोत व्यक्तियों तथा विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों से 18 जून तक आवेदन मांगे हैं। आवेदन ई-मेल के माध्यम से अथवा सीधे कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। पूर्व-परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना है। इसके लिए विभिन्न विषयों के अनुभवी विशेषज्ञों को प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा के नवीनतम पाठ्यक्रम, प्रश्नपत्र प्रवृत्तियों और रणनीतिक तैयारी संबंधी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


केंद्र ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक अभ्यर्थी, विषय विशेषज्ञ, स्रोत व्यक्ति और प्रशिक्षण संस्थान निर्धारित तिथि तक निदेशक, पूर्व-परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र की ई-मेल आईडी पर आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन कार्य दिवसों में केंद्र के कार्यालय में भी जमा किए जा सकेंगे। विवि ने अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षण केंद्र के दूरभाष और मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। प्रशासन का मानना है कि विशेषज्ञों की भागीदारी से प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article