{"_id":"6aec874d277b6898190ea049","slug":"university-changes-schedule-for-four-sports-events-shimla-news-c-19-sml1002-816242-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विवि ने बदला खेल स्पर्धा \nके चार खेलों का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विवि ने बदला खेल स्पर्धा के चार खेलों का कार्यक्रम
विज्ञापन
फुटबॉल व बास्केटबॉल स्पर्धा नवंबर में होंगी
कुश्ती के मुकाबले अब दिसंबर महीने में होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं के वार्षिक कार्यक्रम में बदलाव किया है। विवि के खेल एवं युवा गतिविधियों से संबंधित निदेशालय ने चार खेल प्रतियोगिताओं की पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन करते हुए नया कार्यक्रम जारी किया है।
नए शेड्यूल के मुताबिक महिला फुटबॉल, महिला बास्केटबॉल और पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिताओं की तिथियां बदली गई हैं जबकि पुरुष और महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता को फिलहाल स्थगित कर दिया है। विवि की ओर से 5 आदेशों के अनुसार महिला फुटबॉल की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता अब 28 से 30 नवंबर तक एचपीयू के स्नातकोत्तर केंद्र शिमला में होगी। इससे पहले यह प्रतियोगिता 18 से 20 नवंबर को होनी थी। महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता की तिथियों में भी बदलाव किया है। अब यह प्रतियोगिता 23 और 24 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय ठियोग में होगी। पहले इसके आयोजन की तिथि 20 और 21 नवंबर निर्धारित थी। पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता के कार्यक्रम में भी संशोधन किया है। अब यह प्रतियोगिता 10 और 11 दिसंबर को राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में होगी। पहले इसके लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में 2 से 4 दिसंबर तक की तिथियां निर्धारित की थीं। वहीं पुरुष एवं महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया है। इसका आयोजन 17 से 19 नवंबर तक राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में प्रस्तावित था।
नए कार्यक्रम के अनुसार करनी होगी तैयारी
खेल प्रतियोगिताओं की तिथियों में बदलाव से संबंधित अधिसूचना सभी संबद्ध और विवि के अधीन महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भेजी गई है। अब महाविद्यालयों को खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया, अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भागीदारी की तैयारियां संशोधित कार्यक्रम के अनुसार करनी होंगी। अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। विवि के निदेशक प्रो. समय शर्मा की ओर से जारी आदेश में सभी महाविद्यालयों को संशोधित तिथियों के अनुसार आवश्यक तैयारियां करने की सूचना दी है।