{"_id":"686fd2e1d2e6ed1e1f00d2f3","slug":"university-administration-should-increase-ta-da-of-college-teachers-shimla-news-c-19-sml1001-565320-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कॉलेज शिक्षकों का टीए\nडीए बढ़ाए विवि प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कॉलेज शिक्षकों का टीए डीए बढ़ाए विवि प्रशासन
विज्ञापन
शिक्षक संघ ने कुलपति के समक्ष रखी मांगें
प्रवेश परीक्षा का परिश्रमिक बढ़ाने का किया आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने वीरवार को विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. महावीर सिंह से मुलाकात की। संघ ने कुलपति से टीए, डीए और प्रवेश परीक्षा के परिश्रमिक को बढ़ाने की मांग की।
कुलपति कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र ठाकुर और डॉ. सतीश ठाकुर, डॉ. निखिल सारटा, डॉ. संजय कानूगो, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. चंदर वर्मा ने पेपर मूल्यांकन, अन्य कॉलेजों से यात्रा करने वाले परीक्षकों के टीए-डीए में वृद्धि करने तथा बीएड की प्रवेश परीक्षा के परिश्रमिक में बढ़ोतरी करने की मांगों को भी उठाया। इन सभी मांगों को सुनने के बाद कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और जल्द उनका समाधान करवाएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को मामले को प्राथमिकता देने और बिना किसी देरी के आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
कॉलेज शिक्षकों के साथ हुई इस बैठक में कॉलेजों द्वारा जमा किए विश्वविद्यालय विकास कोष पर भी चर्चा हुई। कुलपति ने सभी कॉलेजो से इस निधि के पैसे को विश्वविद्यालय में जमा करवाने के लिए कहा। इस पैसे का कॉलेज छात्रों को विवि की ओर से दी जा रही सुविधाओं में उपयोग किया जाएगा। कॉलेज शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाउस में रहने के लिए शुल्क में की गई वृद्धि पर भी चर्चा की और इस पर चिंता जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो शिक्षक पहले से ही शिक्षक कल्याण कोष (टीडब्ल्यूएफ) में योगदान देते हैं, उन्हें उच्च आवास शुल्क के अधीन नहीं रखा जाना चाहिए। कुलपति ने आश्वासन दिया कि फैकल्टी हाउस में पहले की तरह से रियायत दरें अपरिवर्तित रहेंगी। बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल, कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी, वित्त अधिकारी पीसी जसवाल मौजूद रहे।