{"_id":"58aee2934f1c1b635fb231d1","slug":"united-forum-of-bank-union-strike-in-himachal-on-28th-feb-207","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी निपटा लीजिए काम, हिमाचल में इस दिन बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी निपटा लीजिए काम, हिमाचल में इस दिन बंद रहेंगे बैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 24 Feb 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के मुख्य श्रम आयुक्त के साथ नई दिल्ली में हुई वार्ता विफल रहने पर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन ने 28 फरवरी को देश भर में हड़ताल करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में 28 को हिमाचल में भी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। वीरवार को यूनियन की हिमाचल इकाई ने शिमला में बैठक कर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
28 फरवरी को सभी बैंक कर्मी सुबह साढ़े दस बजे सीटीओ चौक मॉल रोड शिमला के पास एकत्र होकर प्रदर्शन भी करेंगे। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के पदाधिकारियों गोपाल शर्मा, बीएस रांटा, प्रेम वर्मा, एमएस वर्मा, राकेश वर्मा ने बताया कि नोट बंदी के दौरान बैंक में बैंक कर्मियों द्वारा देर रात तक काम किया गया।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार द्वारा बैंक कर्मियों को कोई अतिरिक्त पैसा नहीं दिया गया। बैंक कर्मियों ने सरकार से बैंक में पांच दिवसीय कार्य, ग्रेच्यूटी एक्ट के तहत उपदान की सीमा बढ़ाने और कर मुक्त बनाने आदि की मांग की थी। लेकिन इन मांगों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
यूनियन का कहना है कि सरकार की नीतियों और लचीले नियमों के कारण बैंकों का बहुत अधिक पैसा डूबा हुआ हैं। सरकार का बिना गारंटी ऋण योजनाओं के कारण भी बैंक का एनपीए बढ़ रहा है। यूनियन ने मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बड़े-बड़े पूंजीपतियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जाने चाहिए।
खुले रहेंगे निजी और सहकारी बैंक
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन की हड़ताल के बावजूद मंगलवार को प्रदेश के सहकारी बैंक और निजी बैंक खुले रहेंगे। हालांकि बड़े बैंकों के हड़ताल पर जाने के चलते क्लीयरिंग के काम प्रभावित होंगे।
आज से दिन तीन भी बंद रहेंगे बैंक
शिमला। प्रदेश में शुक्रवार से लेकर रविवार तक तीन दिन भी बैंक बंद रहेंगे। शुक्रवार को बैंकों में महाशिवरात्री की छुट्टी रहेगी। 25 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे। 26 को रविवार की छुट्टी रहेगी। 27 फरवरी सोमवार को बैंक खुलेंगे। 28 को बैंक हड़ताल के चलते बंद रहेंगे।